बॉम्बे हाईकोर्ट में राखी सावंत ने डाली अग्रिम जमानत याचिका, शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे गंभीर आरोप

राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

bail

पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत मुश्किलों में घिरी हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी शादी आदिल खान के साथ टूट गई थी, हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गई। इसके बाद मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने राखी पर उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया। तब से एक्ट्रेस के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार मंडरा रही है। उसी से बचने के लिए वो बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची हैं।

जानकारी के मुताबिक राखी सावंत ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उनके वकील ने वहां पर अग्रिम जमानत याचिका डाली। अब देखने वाली बात ये होगी कि एक्ट्रेस को वहां से राहत मिलती है या नहीं। अभी कुछ दिनों पहले ही शर्लिन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनकी शिकायत पर अंबोली पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था।

मां को लेकर भी परेशान
आपको बता दें कि राखी सावंत की मां कैंसर से जूझ रही हैं। इसके अलावा उनको ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था। मां की बीमारी को लेकर राखी पिछले काफी वक्त से परेशान हैं। राखी का दर्द देखकर कई बड़ी हस्तियां उनकी मदद को सामने आईं। जिसमें मुकेश अंबानी का भी नाम शामिल है। राखी ने बताया था कि अंबानी परिवार ने मां के इलाज में उनकी मदद की है।

आदिल ने शादी की बात स्वीकारी
वहीं हाल ही में आदिल ने ये स्वीकार किया कि उन्होंने राखी से शादी की थी। उन्होंने निकाह की फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा कि तो अब मैं आखिरकार ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है राखी, लेकिन मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसलिए चुप रहना पड़ रहा था। हम दोनों को ये खुशहाल शादी मुबारक। इसके ट्वीट के साथ ही कई हफ्तों से चला आ रहा ड्रामा खत्म हो गया था।

Recommended Video

    क्या Rakhi Sawant को Mumbai Police ने Arrest किया?, Sherlyn Chopra ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+