Rakhi Sawant: आदिल खान के आरोपों पर बौखलाईं राखी सावंत, कहा- मेरे गंदे वीडियो बनाकर बेचता था वो और फिर....
Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक बार फिर वह विवादों में घिर गई हैं। आपको बता दें कि राखी ने अपने दूसरे पति आदिल खान पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा से लेकर कई बड़े आरोप लगाए थे। इसके चलते आदिल खान को जेल जाना पड़ा था। फिलहाल 6 महीने बाद आदिल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी की पोल खोलने में लगे हुए हैं। इसी बीच राखी सावंत ने भी पलटवार करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और अपने पति आदिल के बारे में कैमरे के सामने कई खुलासे किए हैं।
राखी सावंत ने खोली आदिल खान की पोल
आपको बता दें कि एक बार फिर से राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आदिल खान जेल से बाहर आते ही राखी सावंत पर ताबड़तोड़ आरोप लगा रहे हैं। आदिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि राखी सावंत ने उन्हें ड्रग्स देकर उनके न्यूड वीडियो बनाए। वहीं आदिल ने ये भी बताया कि उन्होंने राखी पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में आज यानी 22 अगस्त 2023 को राखी सावंत ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल खान के तमाम आरोपों का जवाब दिया है।

राखी ने कहा- मेरे न्यूड वीडियो बनाकर बेच दिए
राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लड़कों और लड़कियों के साथ सेक्स करते थे। वह उनके ही घर पर ये गंदा काम करते थे। जब वह इसका विरोध करती थीं तो आदिल उन्हें पीटते थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सब बात करते हुए राखी सावंत रो पड़ीं। राखी ने कहा- आदिल खान ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए हैं और उन्हें 50 लाख रुपये में एक अरब आदमी को बेचे हैं। आदिल ने हमारे हनीमून के वीडियो बनाए और उन्हें भी बेच दिए।
राखी की वकील ने भी आदिल से मांगा जवाब
आदिल को ड्रग्स देने के आरोप पर राखी सावंत की वकील ने कहा- अगर वाकई ऐसा था तो आदिल ने कोर्ट में ये सब बात क्यों नहीं कही। उन्हें तभी कोर्ट में एप्लीकेशन लगानी चाहिए थी। लेकिन ये सब अब 6 महीने के बाद ही क्यों उन्हें याद आ रहा है। राखी सावंत पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं।
राखी ने कहा- क्या मेडिकल पेपर झूठे थे
राखी सावंत की वकील ने आगे कहा- इस तरह की बातें कर आदिल ने एक बार फिर अपना जेल जाने का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने वो सब बातें कहीं जो सीधे सीधे अदालत की अवमानना है। वहीं राखी सावंत ने कहा- क्या मेरे मेडिकल पेपर और पुलिस झूठ बोल रही है। ये सब सच था तभी तो आदिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज हुआ था।
मई 2022 में राखी और आदिल ने की थी शादी
आपको बता दें कि राखी सावंत ने जनवरी 2023 में दावा किया था कि उन्होंने मई 2022 में आदिल खान से शादी कर ली थी। वह इस्लाम कुबुल कर आदिल के लिए फातिमा बन गई थीं। उन्होंने शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। इसके बाद फरवरी में राखी सावंत ने आदिल खान पर मारपीट, धोखाधड़ी और पैसों के गबन जैसे कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदिल की गिरफ्तारी हुई थी। अब 6 महीने बाद आदिल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications