इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक को लेकर भड़कीं राखी सावंत, कहा- आजकल 50-50 रुपए में Blue Tick मिल रहा है

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी अतरंगी बयानबाजी को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसके चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि चंद्रयान 3 के साथ उन्हें राखी को भी लॉन्च कर देना चाहिए था। वहीं अब राखी सावंत ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगने वाले ब्लू टिक से काफी परेशान हैं। राखी सावंत के अनुसार ये ब्लू टिक आजकल कोई भी लगा ले रहा है जो कि सही नहीं है।

ब्लू टिक पर बोलीं राखी सावंत
राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कहा- हम जैसे स्टार लोग मेहनत करके ब्लू टिक कमा रहे हैं और आजकल कुछ लोग 50 रुपए में ही ब्लू टिक लगा ले रहे हैं। राखी ने आगे कहा- मेरे दूध वाले के सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लू टिक है। मेरे घर की मेड के पास भी ब्लू टिक है। मेरा मैनेजर जहां से पान खाता है उस पान वाले के पास भी ब्लू टिक है।

Rakhi Sawant

राखी ने कहा- 50 रुपए में ब्लू टिक मिल रहा है
राखी सावंत ने ब्लू टिक को लेकर अपना गुस्सा जताते हुए पैपराजी से कहा- किसी को भी आजकल ब्लू टिक मिल रहा है। ब्लू टिक के लिए मेहनत करनी चाहिए। ब्लू टिक के लिए मेहनत करो। हम सालों से मेहनत कर रहे हैं तब जाकर हमे ब्लू टिक मिला है। उन्होंने आगे कहा- अपनी मेहनत के चलते हम गूगल पर छाए रहते हैं और अब 50 रुपए में ब्लू टिक मिल रहा है। 50 रुपए वाला ब्लू टिक जैसे मिल रहा है न वैसे ही निकल जाएगा।

'चंद्रयान 3' के लॉन्च पर राखी सावंत का बयान
सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले 'चंद्रयान 3' के लॉन्च पर अपनी खुशी जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कहा था- मैं रॉकेट के साथ खुद को भी लॉन्च करने की सोच रही थीं। इसके लिए मैं आपसे बहुत नाराज हूं। राखी सावंत ने मोदी जी से कहा था- मेरा मूड खराब है, मोदीजी ने मुझे चंद्रयान 3 के साथ लॉन्च क्यों नहीं किया? मैं रॉकेट के साथ लॉन्च होती और अपने चांद से मिलती। मैं चांद पर जाना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+