राखी सावंत अस्पताल में हुईं भर्ती, सर्जरी से पहले हॉस्पिटल के रूम में आदिल संग कर लिया ये काम

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उन्होंने एक अस्पताल में रिकॉर्ड किया है। राखी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 30 अगस्तः सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह हर रोज अपनी कोई न कोई तस्वीर या फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं और सुर्खियों में छा जाती हैं। राखी सावंत फिलहाल अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ काफी मस्ती करती हुए नजर आती हैं। वह कभी मुंबई में तो कभी दुबई में बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उन्होंने एक अस्पताल में रिकॉर्ड किया है। राखी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सर्जरी के लिए राखी सावंत अस्पताल में हुईं भर्ती

सर्जरी के लिए राखी सावंत अस्पताल में हुईं भर्ती

आपको बता दें कि राखी सावंत किसी खास सर्जरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सर्जरी से पहले अपने मूड को हैप्पी रखने के लिए शानदार डांस किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ अस्पताल के रूम में नजर आ रही हैं। राखी ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- डांस के बिना किसी भी परिस्थिति में नहीं रह सकती।

अस्पताल के रूम में किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी के हाथ में कैनेला लगा हुआ है। वहीं उन्होंने कंफर्ट के लिए नाइट ड्रेस पहना हुआ है। राखी सावंत को इस वीडियो में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

बॉयफ्रेंड संग राखी ने किया जबरदस्त डांस

बॉयफ्रेंड संग राखी ने किया जबरदस्त डांस

राखी सावंत ने अपने इसी वीडियो को प्री सर्जरी डांस वीडियो का नाम दिया है। आपको बता दें कि वीडियो की शुरुआत में राखी अकेले डांस करते हुए नजर आती हैं और आखिरी में उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान भी उनके साथ डांस करते हुए दिखाई देने लगते हैं। दोनों इस डांस को काफी इन्जॉय करते नजर आते हैं।

वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

राखी सावंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- डांस मुझे किसी भी कंडिशन में नहीं छोड़ता। हैशटैग हॉस्पिटल, प्री सर्जरी डांस...। राखी के इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े राखी के दोस्तों और फैंस ने भी रिएक्ट किया है और उनकी सर्जरी के बारे में जानना चाहा है। एक्ट्रेस निशा रावल ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा है- क्यूटी प्लीज जल्दी ठीक होना।

लोग पूछ रहे हैं सर्जरी के बारे में

लोग पूछ रहे हैं सर्जरी के बारे में

वहीं एक्ट्रेस सोफिया हयात ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया है- कौन-सी सर्जरी होने वाली है। मैं प्रार्थना कर रही हूं और शुभकामनाएं भेज रही हूं। कुछ भी गलत नहीं होगा। उन्होंने आगे लिखा है- आपकी जिंदगी वापस ट्रैक पर आ जाएगी। आपके आदिल आपके पास हैं। आपको कुछ नहीं होगा। वहीं फैंस भी कमेंट कर सर्जरी के बारे में पूछ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+