Rakhi-Adil Wedding: 'भाई का फोन आया इनको', सलमान के फोन के बाद आदिल ने कुबूला राखी संग रिश्ता, Video आया सामने
राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान ने आदिल को फोन किया था, जिसके बाद अब आदिल ने अपनी शादी को कबूल कर लिया है।

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया 'क्वीन' के नाम से फेमस राखी सावंत बीते दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर पोस्ट करते हुए अपनी शादी का अनाउंसमेंट किया था, हालांकि आदिल ने दोनों की शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन अब मसला हल हो गया है, जिसका खुलासा खुद राखी सावंत ने किया है।

राखी सावंत ने किया आदिल संग निकाह
दरअसल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने आदिल के साथ बीते साल 2022 में ही निकाह (कोर्ट मैरिज) कर ली थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि आदिल से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर 'फातिमा' कर लिया है। हालांकि आदिल इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए थे और शादी को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे थे, लेकिन अब आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी को कुबूल कर लिया है। जिसके पीछे की वजह सलमान खान बताए जा रहे हैं।

सलमान खान ने किया आदिल को फोन
बीते दिनों सोशल मीडिया पर राखी सावंत का अपनी शादी को लेकर रोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सलमान खान ने आदिल को फोन किया था। इसके बाद आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी को कुबूल कर लिया है। जिसके बारे में खुद राखी सावंत और आदिल ने कैमरे के सामने बताया। राखी और आदिल ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के फोन आने की बात कबूल की है।

'बस कुछ चीजों को संभालना था, इसलिए..'
आदिल खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके राखी के साथ अपनी शादी को ऑफिशियल बना दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "बस कुछ चीजों को संभालना था, इसलिए शांत रहना पड़ा, हैप्पी मैरिड लाइफ राखी (पप्पुडी)।" एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान राखी सावंत ने मदद करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "भाई का फोन आया था इनको... मेरे भाई सलमान ने मेरा घर बसा दिया।"

'सलमान भाई का फोन आया, इनको पूछो न'
वीडियो में राखी कहती हुए सुनाई दे रही हैं कि 'सलमान भाई का फोन आया, इनको पूछो न। भाई हैं मेरे।' यह सुनकर आदिल मुस्कुराते हुए हामी भरते हुए नजर आते हैं। बता दें किपिछले हफ्ते राखी ने खुलासा किया कि उन्होंने आदिल से 2022 में शादी की थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने मैरिज सर्टिफिकेट की एक तस्वीर साझा की, जिससे पता चलता है कि शादी 29 मई, 2022 को हुई थी।

रितेश राज से हुई थी राखी की शादी
इस बीच राखी ने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह आदिल को माला पहनाती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने आदिल के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक काजी दिखाई दे रहे हैं। याद रहे कि राखी सावंत की पहले रितेश राज से शादी हुई थी। दोनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी साथ नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications