Rakesh Roshan Birthday: करोड़ों के मालिक हैं राकेश रोशन, कुल संपत्ति जानकर लगेगा झटका

राकेश रोशन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत बतौर एक्टर की थी। जिसके बाद उन्होंने डायरेक्शन को ही अपना करियर चुना और कई हिट फिल्में दी। आइए जानते हैं राकेश रोशन का कितना है नेट वर्थ?

मुंबई, 5 सितंबर: राकेश रोशन सिनेमा जगत का ऐसा नाम जिसने ना ही सिर्फ एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के तौर पर हिट फिल्में देकर बॉलीवुड जगत में अपना नाम कमाया है। आज यानी 6 सितंबर को 73वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि राकेश रोशन की कितनी नेटवर्थ है और उनके पास किन लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है?

राकेश रोशन का फिल्मी करियर

राकेश रोशन का फिल्मी करियर

साल 1970 में राकेश रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और बतौर एक्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम घर घर की कहानी है। इसके बाद साल 1989 तक राकेश ने 84 फिल्मों में काम किया जिसमें मन मंदिर, बुनियाद, त्रिमूर्ति, गूंज, खेल-खेल में और हत्यारा जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन को चुना करियर

एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन को चुना करियर

खैर राकेश रोशन ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज किया। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ फिल्मों को डायरेक्ट करने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी और करोड़ों की कमाई की। अब बात कमाई की हो रही है तो चलिए हम आपको बतातें हैं कि आखिर राकेश रोशन कितने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

राकेश रोशन कितनी संपत्ति के हैं मालिक

राकेश रोशन कितनी संपत्ति के हैं मालिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश रोशन कुल 66 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। ये एक ऐसे निर्माता हैं जिनका नाम सबसे अमीर निर्माताओं में शामिल हैं। आपको बता दें कि राकेश रोशन का मुंबई में एक आलीशान घर है।

लग्जरी गाड़ियों का राकेश रोशन को है शौंक

लग्जरी गाड़ियों का राकेश रोशन को है शौंक

राकेश रोशन के पास कई लग्जरी गा़ड़ियां हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज मेबैक, पोर्शे क्यान टर्बो, 1966 फोर्ड मस्टैंग, मर्सिडीज बेन्ज एस क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

फिल्मों का नाम 'क' से क्यों होता है शुरू?

फिल्मों का नाम 'क' से क्यों होता है शुरू?

आपको बता दें कि, राकेश रोशन ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिसमें ज्यादातक फिल्मों का नाम 'क' से शुरू होता है। इस लिस्ट में खून भरी मांग, काला बाजार, किशन कनहिया, खेल, किंग अंकल, करण अर्जुन, कोयला जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इसके बाद निर्माता ने अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ कहो ना प्यार है, कृष, कोई मिल गया जैसी फिल्में की। अब खबर ये भी आ रही है कि राकेश रोशन कृष 4 रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+