शमिता से ब्रेकअप करने वाले राकेश बापट ने अरुण जेटली की भतीजी से की थी शादी, जो टीवी की हैं लोकप्रिय अभिनेत्री

नई दिल्ली, 27 जुलाई। बिग बॉस ओटीटी में अपने इश्क से लोगों को आकर्षित करने वाले शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी अब टूट गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान कर दिया है। जहां एक ओर इस ब्रेकअप से कुछ लोगों को झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी का हिस्सा बताते हुए ये तक कह डाला कि दोनों के बीच शायद कभी कुछ था ही नहीं, ये सब बिग बॉस ओटीटी के लिए था, शो खत्म इश्क-प्रेम सब खत्म।

राकेश बापट का हो चुका है तलाक

राकेश बापट का हो चुका है तलाक

फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि शो के अंदर इस जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि शो के बाद भी कई जगहों पर दोनों को स्पॉट किया गया। फिलहाल जहां शमिता अभिनेता राकेश से मिलने से पहले सिंगल थीं, वहीं दूसरी ओर राकेश बापट तलाकशुदा थे।

टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा

टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा

दरअसल 'तुम बिन' फेम एक्टर राकेश बापट ने टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात साल 2011 में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। करीब एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 29 मई 2012 को शादी की थी।

साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया

साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया

दोनों ही हॉट कपल कहलाते थे लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया, दोनों ने आज तक इसकी वजह को उजागर नहीं किया लेकिन दोनों के अलग होने की खबर उस वक्त टीवी की दुनिया की बड़ी खबरों में से एक थी।

अरुण जेटली की भतीजी हैं रिद्धि डोगरा

अरुण जेटली की भतीजी हैं रिद्धि डोगरा

मालूम हो कि रिद्धि डोगरा टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना चेहरा है, उन्होंने राकेश के साथ कई टीवी शो में भी काम किया है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले श्यामक डाबर इंस्टिट्यूट की स्टूडेंट थीं। वहीं वो भाजपा के लोकप्रिय नेता दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली की भतीजी हैं लेकिन उनकी पॉलिटिक्स में फिलहाल कोई रूचि नहीं है।

असली नाम राकेश वशिष्ठ

असली नाम राकेश वशिष्ठ

तो वहीं राकेश बापट का असली नाम राकेश वशिष्ठ है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी, वो मिस्टर पुणे भी रह चुके हैं लेकिन उन्हें पहचान मिली 2001 में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'तुम बिन' से इसके बाद वो 'दिल विल प्यार व्यार' . 'जय संतोषी मां', और 'ए न्यू लव स्टोरी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन सक्सेस हासिल नहीं हुई।

टीवी की दुनिया का लोकप्रिय चेहरा

जिसके बाद उन्होंने टीवी की ओर रूख किया और 'सात फेरे... सलोनी का सफर' से वो लोगों के दिलों में बस गए और इसके बाद वो 'उम्मीद', 'मर्यादा', 'सिम्पली सपने', 'नच बलिए', 'क़ुबूल है', 'बहू हमारी रजनी कांत' और 'तू आशिकी' के जरिए टीवी का बड़ा नाम बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+