सुनील-कपिल की सुलह कराना चाहते थे राजू श्रीवास्तव, लेकिन कॉमेडियन की इस बात से थी 'गजोधर भईया' को नफरत
कॉमेडी जगत में सफलता की ऊंचाइयां छू रहे कपिल शर्मा को लेकर भी राजू श्रीवास्तव ने दो टूक बात की थी। उन्होंने कहा था कि, कपिल अपनी सफलता का प्रेशर नहीं झेल पा रहे हैं।
मुंबई, 21 सितंबर: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कॉमेडी जगत का एक जाना माना नाम था। उन्हें सभी कॉमेडियन अपना गुरू मानते थे। जिसके चलते वह उनकी हर बात की इज्जत करते थे। राजू श्रीवास्तव के सभी कॉमेडियन्स के साथ अच्छे रिश्ते थे। जिस वजह से वह अक्सर उन्हें अपनी राय दिया करते थे। जब एक बार कॉमेडी जगत की मशहूर जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद हुआ तब भी उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
Recommended Video

जब सुनील और कपिल शर्मा का हुआ था आपसी झगड़ा
आपको बता दें कि साल 2017 में विदेश में कपिल शर्मा और उनकी एक शो के लिए रवाना हुए। जहां बीच रास्ते फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जबरदस्त कहा सुनी हुई। जिसके बाद यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो को छोड़ने का फैसला किया। इसके अलावा उनके साथ अन्य टीम सदस्यों ने भी शो का छोड़ने का फैसला किया।

राजू श्रीवास्तव ने उठाया था सुलझाने का बीड़ा
लेकिन राजू श्रीवास्तव नहीं चाहते थे कि टीवी की ये मशहूर कॉमेडी जोड़ी अलग हो। जिसके चलते उन्होंने एक मीटिंग फिक्स कर दोनों के आपसी झगड़े को खत्म करने की कोशिश की थी हालांकि यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। राजू श्रीवास्तव ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान यह सभी बातें मीडिया के साथ साझा की थी।

कपिल शर्मा की इस बात से थी राजू श्रीवास्तव को नफरत
राजू श्रीवास्तव ने इंटरव्यू में कहा था कि, 'मुझे लगता है कि कपिल शर्मा अपनी सक्सेस का प्रेशर नहीं झेल पा रहे हैं। लोग अक्सर कपिल को फोन कर अपने शादी हो या कोई निजी फंक्शन में बुलाकर उनकी परफॉर्मेंस को देखना चाहते हैं। लेकिन वह व्यस्त रहने के कारण कपिल इन सब फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाते हैं। कपिल एक अच्छे इंसान हैं उन्होंने कभी भी मेरे साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया। हालांकि उनके साथ काम करने वाले कुछ आर्टिस्ट और टेक्निशन्स ने बताया है कि कैसे कपिल अक्सर ड्रिंक करने के बाद उन पर गुस्सा हो जाते थे।'

राजू ने की थी कपिल-सुनील संग मीटिंग लेकिन..
इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने ये भी बताया था कि कैसे उन्होंने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के विवाद को खत्म करने की उन्होंने जिम्मेदारी ली थी। राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि, 'कपिल और सुनील के झगड़े को निपटाने के लिए मैंने अपने घर पर एक मीटिंग भी रखी थी क्योंकि कपिल दिल से चाहते थे कि उनकी और सुनील की दोबारा से दोस्ती हो जाए। लेकिन, ये मीटिंग हो नहीं पाई क्योंकि सुनील ग्रोवर उस दौरान किसी अन्य प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण फिलहाल नहीं आ सकते। उन्होंने कहा था कि वह जब भी वापस मुंबई आएंगे तो मुझसे जरूर मिलेंगे'।

राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन
बता दें कि, राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त के दिन जीम में एक्सरसाइड करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। 42 दिनों तक उन्होंने जिंदगी और मौत की जंग लड़ी लेकिन लाखों के दुआओं के बाद भी वह अब हमारे बीच नहीं रहे। 21 सितंबर की सुबह खबर आई की राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications