'राजू श्रीवास्तव ने हिलाई उंगली और फिर...' भतीजे कुशल ने बताया आखिर क्यों पड़ा दिल का दौरा?

जिम में वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। अब इसे लेकर उनके भतीजे कुशल का बयान सामने आया है।

मुंबई, 14 अगस्त: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैंस को जबसे उनकी तबीयत बिगड़ने के बारे में पता चला है, लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अपने टैलेंट से लोगों को हंसाने वाले राजू की तबीयत के अचानक यूं बिगड़ने से फैंस काफी निराश हुए। अब जब राजू अस्पताल में भर्ती हैं, तो उनके शुभचिंतक 'गजोधर भैया' के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है कि उनके चहेते राजू की सेहत में सुधार भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही राजू के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने उन्हें हार्ट अटैक आने के कारण का खुलासा किया है।

दुआ कर रहे फैंस

दुआ कर रहे फैंस

राजू श्रीवास्तव के फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। राजू ने अपने करियर में दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है। ऐसे में उनके शुभचिंतकों को कॉमेडियन की ऐसी हालत देखकर काफी दुख है। इस बीच खबर है कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। साथ ही उनके भतीजे ने भी एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health Update: Amitabh Bachchan की आवाज से इलाज, चलेगा जादू ? | वनइंडिया हिंदी *News
    क्या बोले राजू के भतीजे?

    क्या बोले राजू के भतीजे?

    टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में राजू के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन ना करें। कॉमेडियन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

    राजू ने हिलाई उंगली

    राजू ने हिलाई उंगली

    कुशल के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी सेहत को लेकर उन्हें कुछ पॉजिटिव साइन देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही राजू ने अपनी उंगली भी हिलाई है।

    कुशल ने लोगों से की अपील

    कुशल ने लोगों से की अपील

    राजू के भतीजे कुशल ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि लोग उनकी अच्छी सेहत की दुआ करें। डॉक्टर अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनका अच्छा इलाज भी चल रहा है।

    हालत में हो रहा सुधार

    हालत में हो रहा सुधार

    कुशल ने सभी लोगों से राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। डॉक्टर अपनी ओर से बेस्ट कर रहे हैं। अफवाहों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम अफवाहें और नेगेटिव खबरों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनका परिवार पहले ही एक लड़ाई लड़ रहा है और फिर इस तरह के मैसेज और परेशान करते हैं।

    हार्ट अटैक पर क्या बोले कुशल?

    हार्ट अटैक पर क्या बोले कुशल?

    बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक तब आया, जब वे जिम में कसरत कर रहे थे। कॉमेडियन को आए हार्ट अटैक को लेकर कुशल ने बताया कि ऐसे अफवाहें भी हैं कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही कसरत कर ली थी, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कुशल ने इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

    रोजाना करते थे कसरत

    रोजाना करते थे कसरत

    राजू हमेशा ही कसरत करते थे और ट्रेडमिल पर रनिंग भी किया करते थे। इसके साथ ही वे हेवी वेट भी नहीं उठाते थे। कुशल बताते हैं कि वे रोजाना ही एक्सरसाइज करते थे। ऐसे में इस बात का कोई तुक नहीं बनता कि उन्हें कसरत करने की वजह से दिल का दौरा पड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+