क्या राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं है डेड? मैनेजर ने खुद किया कॉमेडियन की हेल्थ का खुलासा
राजू श्रीवास्तव के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब डॉक्टर्स के मुताबिक उनके ब्रेन डेड होने की खबरें सामने आईं। अब राजू के मैनेजर ने उनकी हेल्थ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मुंबई, 19 अगस्त: हर बदलते दिन के साथ राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है। बीते दिनों खबर थी कि कॉमेडियन की हेल्थ में सुधार हो रहा है। फिर गजोधर भईया के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब डॉक्टर्स के मुताबिक उनके ब्रेन डेड होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद से ही राजू की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं। अब कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। राजू के मैनेजर ने खुद उनकी हेल्थ का खुलासा करते हुए उनकी मौत की खबरों को अफवाह बताया है। इसके साथ ही उन्होंने राजू की हेल्थ को लेकर चौंकाना वाला खुलासा किया है।
Recommended Video

दिल्ली के एम्स में एडमिट हैं राजू
अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव आज खुद दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। फैंस राजू को एक बार फिर उसी जोश के साथ वापस देखने के लिए तरस गए हैं।

ब्रेन डेड किया था घोषित
बताते चलें कि राजू आईसीयू में हैं और कल ही डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट देते हुए उनके ब्रेन को डॉक्टर्स ने डेड घोषित कर दिया था। पिछले 9 दिनों से लगातार डॉक्टर उनकी सेहत पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन्हें ठीक करने में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। इस बीच कॉमेडियन की हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ था। लेकिन फिर डॉक्टर्स की ओर से ऐसा अपडेट सामने आया।

मैनेजर ने किया खुलासा
अब राजू के मैनेजर ने उनके ब्रेन डेड होने की खबरों को अफवाह बताते हुए नया अपडेट दिया है। कॉमेडियन के मैनेजर की मानें, तो उनका ब्रेन डेड नहीं हुआ है बल्कि राजू श्रीवास्तव कोमा में हैं। इतना ही नहीं, राजू के ब्रेन डेड की खबरें सामने आने के बाद से ही उनकी मौत की खबरों की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। ऐसे में कॉमेडियन के मैनेजर ने इन सभी खबरों पर विराम लगाया है।

क्या बोले मैनेजर?
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने कॉमेडियन की स्थिति को लेकर नया अपडेट शेयर किया और वे अचेत हैं और डॉक्टर्स उनके इलाज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने राजू के परिवार को भी सचेत रहने का आग्रह किया है।

राजू को आया था दिल का दौरा
बताते चलें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और तब से ही वे वेंटिलेटर पर हैं।

मौत की अफवाहों को किया खारिज
राजू के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ उनकी टीम उनके फैंस के साथ रेगुलर हेल्थ अपडेट साझा कर रहे हैं। एक नए इंटरव्यू में राजू के मैनेजर मकबूल ने कॉमेडियन के बारे में मौत की अफवाहों को खारिज किया है।

इलाज पर काम कर रहे डॉक्टर्स
उन्होंने News18 को बताया, 'बुधवार को 2 बजे डॉक्टरों ने हमें बताया कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन अब 16 घंटे हो गए हैं और डॉक्टर उनके इलाज पर काम कर रहे हैं।'

राजू की पत्नी का फैंस से वादा
इस बीच, राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में ईटाइम्स को बताया कि उनके पति की हालत स्थिर है। उन्होंने राजू को एक फाइटर बताया। उन्होंने फैंस से वादा किया कि वे जल्द फिर से आप सभी को एंटरटेन करने के लिए वापस आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications