'शहंशाह' की मिमिक्री से शुरू किया करियर, शक्तिमान में आए नजर, जानें राजू की जिंदगी के अनसुने किस्से
राजू श्रीवास्तव हाईएस्ट पेड कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार हैं। कॉमेडियन को लेकर बहुत से अनसुने किस्से हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा।
मुंबई, 13 अगस्त: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर क्रिटिकल कंडीशन में हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 10 अगस्त को कॉमेडियन को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनके दोस्त कॉमेडियन से जुड़े हेल्थ अपडेट्स लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पूरा देश राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की कामना कर रहा है। कॉमेडियन को वैसे तो लोग बखूबी जानते हैं लेकिन आइये आज आपको राजू श्रीवास्तव की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों से रूबरू करवाते हैं।

ये है असली नाम?
कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव का रियल नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। उनका जन्म साल 1963 को 25 दिसंबर के दिन हुआ था। राजू श्रीवास्तव इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

बहुत मेहनत कर हासिल की बुलंदी
साल 2005 में राजू श्रीवास्तव ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में पार्टिसिपेट कर लाइमलाइट में आए। बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि अपना नाम बनाने के लिए कॉमेडियन ने कितनी मेहनत की है।

कैसे पड़ा गजोधर नाम?
राजू श्रीवास्तव को लोग गजोधर नाम से भी बुलाते हैं। ये फनी कैरेक्टर खुद राजू ने ही बनाया है। फैंस के चहेते राजू इस नाम से भी खूब मशहूर हुए।

छोटे रोल्स से की शुरुआत
टेलीविजन के रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने से पहले राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं। कॉमेडियन ने मैंने प्यार किया, बाजीगर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

'शक्तिमान' में भी आए नजर
इन फिल्मों और रियलिटी शो के अलावा राजू ने मशहूर टीवी शो 'अदालत' और 'शक्तिमान' में भी काम किया है। इन पॉपुलर टीवी शो में काम करके भी राजू दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर चुके हैं।

मिमिक्री के लिए भी फेमस
इन सबके अलावा राजू श्रीवास्तव एक्टिंग और मिमिक्री के लिए भी जाने जाते हैं। अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले राजू श्रीवास्तव ने दर्शकों को शुरू से ही जबरदस्त तरीके से एंटरटेन किया है।

अमिताभ बच्चन के हैं फैन
बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के काफी बड़े फैन हैं और उनकी कई फिल्में कॉमेडियन के लिए प्रेरणा है। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए ही राजू ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

हाईएस्ट पेड कॉमेडियन
राजू श्रीवास्तव सबसे ज्यादा कमाने वाले कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी कई कॉमेडी शो किए हैं। कॉमेडियन वर्तमान फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications