क्या थी राजू श्रीवास्तव की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसे देखकर हंसने के बजाए रो पड़े फैंस

नई दिल्ली: देश के लिए बुधवार सुबह एक बुरी खबर आई, जहां मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। पिछले महीने 10 तारीख को उनको हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वो दिल्ली एम्स में भर्ती थे। वहां पर डॉक्टरों ने उनको बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया। बुधवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनके जाने के बाद से देश में गम का माहौल है। साथ ही लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है।

9 अगस्त को पोस्ट किया था वीडियो

9 अगस्त को पोस्ट किया था वीडियो

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था, उससे एक दिन पहले यानी 9 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें उन्होंने कोरोना कॉलर ट्यून को लेकर जबरदस्त कॉमेडी की। वीडियो में राजू श्रीवास्तव ने शशि कपूर की मिमिक्री की। साथ ही ये बताया कि अभी जो कोरोना कॉलर ट्यून अमिताभ बच्चन की आवाज में आती है, वो शशि कपूर की आवाज में आती तो कैसे होती। इसके बाद उन्होंने विनोद खन्ना की मिमिक्री की। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

नम हुईं आंखें

नम हुईं आंखें

राजू श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.24 लाख फॉलोवर्स थे, जिनके लिए वो वहां पर अपने कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते रहते थे। उनके आखिरी वीडियो को देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ रहे हैं। साथ ही वो उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे।

जिम में बिगड़ी थी तबीयत

जिम में बिगड़ी थी तबीयत

राजू के परिवार के मुताबिक वो 10 तारीख की सुबह तक एकदम फिट थे। वो जिम में वर्कआउट करने गए और वहां पर भी उनकी हालत सही थी, जिस वजह से उन्होंने काफी देर तक एक्सरसाइज की। वो जिम में ट्रेडमिल वॉकिंग कर रहे थे, तभी उनकी हालत खराब हुई और वो जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनको तुरंत दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनके ब्रेन में इंजरी हुई।

अचानक कम हुआ ब्लड प्रेशर

अचानक कम हुआ ब्लड प्रेशर

डॉक्टरों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के दिमाग में संक्रमण खत्म हो गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार सुबह अचानक से उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ, जिस पर उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हल्का रिस्पॉन्ड किया, लेकिन फिर उनकी नब्ज रुक गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है।

यूपी से था खास रिश्ता

यूपी से था खास रिश्ता

आपको बता दें कि राजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था। उनके पिता कवि थे, जिनसे उनको मिमिक्री विरासत में मिली। राजू का यूपी से खास रिश्ता था, ऐसे में उनकी कॉमेडी में यूपी की और कानपुर की खास स्टाइल नजर आती थी। उनके निधन के बाद से कानपुर में भी गम का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+