'मैंने हमेशा कहा था, चमत्कार होगा और देखिए...', राजू श्रीवास्तव होश में आए तो खुश हुए सुनील पाल
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के होश में आने के बाद अब उनके खास दोस्त सुनील पाल का बयान सामने आया है।
मुंबई, 25 अगस्त: घर-घर सबको हंसाने वाले मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ा पल-पल नया अपडेट सामने आ रहे हैं। 15 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव लगातार जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं उधर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि अब कॉमेडी किंग के फैंस की दुआएं काम आ रही हैं। जी हां राजू श्रीवास्तव को लंबे इंतजार के बाद अब होश आ गया है। इस खबर के बाद अब उनके खास दोस्त सुनील पाल भी बयान सामने आया है।

राजू के होश में आने पर खुशी से झूम उठे सुनील पाल
आपको बता दें कि जब से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती तब से उनके इस दौर में साथ खड़े खास दोस्त सुनील पाल पल-पल का अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच राजू के होश में आने के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा, 'दोस्तों आप सभी के लिए खुशखबरी है कि राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। मैंने हमेशा कहा था कि चमत्कार होगा।"

'राजू भाई आप एक हजार साल जिएं'
इसके साथ ही उन्होंने राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे फैंस को धन्यवाद कर कहा कि, "यह हुआ और भगवान और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं बस यही कामना करता हूं कि राजू भाई आप एक हजार साल जिएं।"

परिवारवालों के लिए खुशी का दिन
सुनील पाल के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके दोस्त राजू के होश में आने से वह कितने ज्यादा खुश हैं। सुनील पाल ने ये हेल्थ अपडेट देकर एकबार फिर फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। जाहिर है कि फैंस और राजू के परिवारवालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है।

सुनील पाल दे रहे थे राजू की हेल्थ का पल-पल अपडेट
इससे पहले भी सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव के हेल्थ से जुड़े अपडेट साझा किए थे। सुनील ने कहा था, 'मुझे यकीन नहीं है क्योंकि मैंने उनके परिवार से बात नहीं की है लेकिन मैंने सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। मैं उनसे मिलने के लिए दो या तीन दिनों में दिल्ली की यात्रा करेंगे। वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी होगी।'

सुनील पाल ने दी थी हेल्थ पर प्रतिक्रिया
इसके अलावा सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि, 'जहां तक मुझे पता है, उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है और वो ठीक हो रहे हैं। बाकी सब प्रार्थना पर निर्भर करता है।'

रंग लाई डॉक्टरों की मेहनत
58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, इस दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स लगातार उनका अच्छे से इलाज कर रहे हैं और उनकी ये कोशिश आखिरकार कामयाब हुई। उम्मीद है कि जल्द ही राजू श्रीवास्तव अस्पताल से बाहर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications