परिवार में पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए राजू पंजाबी, किस वजह से हुई मौत?
Raju Panjabi news: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। बीती रात सिंगर का देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक वे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर की अचानक मौत की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया है। निधन की जानकारी मिलते ही सारे रिश्तेदारों का हिसार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच फैंस के मन में बस एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर एक्टर की मौत कैसे हुई?
राजू पंजाबी का निधन
बताते चलें कि आज सुबह खबर मिली कि मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया है। सिंगर बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब निधन के बाद उनके चहेते और करीबियों को तगड़ा झटका लगा है।

अचानक कैसे चले गए राजू?
बताते चलें कि आज सुबह खबर मिली कि मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया है। सिंगर का हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे ठीक होकर वापस आ गए थे लेकिन फिर अचानक उन्हें तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टिपल में एडमिट करवाना पड़ा। राजू पीलिया से ग्रसित थे।
'तू चीज लाजवाब...' हुआ था फेमस
बताते चलें कि अपने पीछे सिंगर अपनी पत्नी तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। राजू पंजाबी कई गाने कर पूरे उत्तर भारत में मशहूर हो गए थे। उन्होंने जो गाने गाए थे, वो लोगों की जुंबा पर चढ़े रहते हैं। इन गानों में एक गाना तू चीज लाजवाब गाना था, जिसके रिलीज होने के बाद से ही ये लोगों की जुंबा पर चढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications