डिलीवरी के दौरान Rajpal Yadav की पहली पत्नी की गई जान, एक्टर बोले- 'मैं कंधों पर ले जा रहा था शव'

Rajpal Yadav First Wife: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक कई फिल्में की हैं जिसमें उन्होंने अपनी कॉमेडी का तड़का लगाकर फिल्म को सुपरहिट बनाया। लेकिन जितना हंसते खिलखाते हुए उन्हें एक किरदार में देखा गया उतना ही असल जिंदगी में काफी कुछ झेला है।

राजपाल यादव का छलका दर्द
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि जब वह पहली बार पिता बने थे तो उनकी उम्र महज 20 साल थी। इस दौरान उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया। एक्टर ने आगे बताया कि इसके बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा।

Rajpal Yadav

बेटी के जन्म के बाद पहली पत्नी की हो गई थी मौत
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा, मेरे पिता ने मेरी 20 साल की उम्र में शादी कर दी थी। उस वक्त मैं मिलिट्री क्लोदिंग फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। मेरी पहली पत्नी ने शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका बाद उनका निधन हो गया था। मुझे उससे अगले दिन मिलना था, लेकिन मैं उसका कंधों पर ले जा रहा था।

साल 2003 में की दूसरी शादी
राजपाल यादव ने आगे बताया कि, पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरूआत की। लेकिन कुछ को बॉलीवुड में सेटल करते-करते उन्हें लगभग 13 साल लग गए थे। इस दौरान उन्होंने एनएसडी में पढ़ाई की, टीवी और फिल्में की। इसके बाद एक्टर की मुलाकात राधा से तब हुई जब उनकी उम्र 31 साल की थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और साल 2003 में शादी हो गई।

एक्टर ने की दूसरी पत्नी की तारीफ
राजपाल यादव ने आगे अपनी दूसरी पत्नी राधा की जमकर तारीफ की। एक्टर ने बताया कि उन्होंने हर मुश्किल में साथ दिया है। इतना ही नहीं पहली पत्नी हुई बेटी की देखभाल भी उन्होंने अपनी बेटी समझकर की। वह आज अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। बता दें कि राजपाल 3 बेटियों के पिता हैं। दूसरी पत्नी से उनकी दो बेटियां हुईं। जिनका नाम हर्षिता और रेहांशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+