'राजपाल यादव खुद चेक बुक है', चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आकर एक्टर ने ये क्या कह दिया? अब पलट रहा है मामला
Rajpal Yadav: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर एक्टर राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। गत 5 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने बकाया रकम चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मांगने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं, तिहाड़ में करना पड़ा सरेंडर
कोर्ट के इस फैसले के बाद राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। हालांकि गत 17 फरवरी 2026 को उन्हें जमानत मिल गई और हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आगामी 18 मार्च 2026 तक उनकी सजा पर रोक लगा दी है।

क्या सच में तनाव में थे राजपाल यादव?
जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजपाल यादव की भावनात्मक स्थिति को लेकर भी चर्चाएं होने लगी थीं। बताया जा रहा था कि वह बेहद तनाव में थे। वहीं एक्टर ने भी जेल जाने से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस मुश्किल से उन्हें अकेले ही जूझना पड़ेगा। राजपाल यादव के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मचा दी थी।
'राजपाल यादव चलती-फिरती चेक बुक है'
-वहीं जेल से रिहा होने के बाद अब एक्टर राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में अलग अंदाज में अपनी बात रखी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन इतना जरूर कहना चाहेंगे कि वह पैसों से घिरे हुए हैं।
-आपको बता दें कि राजपाल यादव ने खुद को चलती-फिरती चेक बुक बताते हुए कहा कि वह कमाते भी हैं और दूसरों को कमाने में मदद भी करते हैं। कई परिवार उनके काम पर निर्भर हैं।
राजपाल यादव ने राजनीति से दूरी क्यों बनाई?
बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने अपने छोटे राजनीतिक सफर पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि साल 2019 में उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला इसलिए किया था क्योंकि उनका उद्देश्य सिर्फ अपने लोगों की सेवा करना था। राजपाल यादव के मुताबिक वह सामाजिक जुड़ाव बनाए रखना चाहते थे, न कि सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनना चाहते थे।
मुश्किल वक्त में साथ देने वालों का जताया आभार
-जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जेल से निकलने के 24 घंटे के भीतर ही उन्हें इस पारिवारिक समारोह में आना पड़ा था।
-एक्टर ने उन लोगों के प्रति आभार जताया जो उनके कठिन समय में साथ खड़े रहे थे। उन्होंने कहा- थैंक यू कहा कहना लोगों के योगदान को छोटा कर देगा क्योंकि ये सभी करियर की शुरुआत से ही मेरे साथ हैं।
क्या इंडस्ट्री से मिली मदद?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने इस मुश्किल घड़ी में उनकी आर्थिक मदद की थी। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, सोनू सूद, गुरु रंधावा और मीका सिंह जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से होगी वापसी
कानूनी पचड़े के बीच भी राजपाल यादव ने काम से दूरी नहीं बनाई है। खबर है कि बेल पर रिहा होते ही उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। ऐसे में ये साफ है कि तमाम विवादों और कानूनी चुनौतियों के बावजूद एक्टर अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गए हैं।
अब राजपाल यादव के साथ आगे क्या होगा?
-फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और आगामी 18 मार्च 2026 तक सजा पर रोक लगी हुई है। ऐसे में सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आगे कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाती है।
-राजपाल यादव के लिए ये दौर भले ही चुनौतीपूर्ण रहा हो लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह परिस्थितियों से घबराने वाले नहीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये विवाद उनके करियर पर कितना असर डालता है।












Click it and Unblock the Notifications