मुश्किलों में फंसे राजपाल यादव, करोड़ों की प्रापॅर्टी सीज, बैंक ने उठाया ऐसा कदम
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है उनकी करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दी है। ये कोई नया मामला नहीं है बल्कि साल 2012 से ही ये मामला चल रहा है। इस मामले की पूरी कहानी राजपाल यादव की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ी है।
राजपाल यादव पर 5 करोड़ रुपए का कर्ज
फिल्म 'अता पता लापता' के डायरेक्टर राजपाल यादव थे और इस फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी राधा यादव थीं। आपको बता दें कि अपनी इस फिल्म को बनाने में राजपाल यादव ने सब कुछ लगा दिया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था।

बैंक ने सीज कर दी है राजपाल की प्रॉपर्टी
इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने खूब मेहनत की थी। बताया जाता है कि बैंक से लिए इस कर्ज के लिए उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और घर को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। अब खबर है कि लोन न चुका पाने के कारण उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मौजूद उनकी करोड़ो की संपत्ति (सेठ एनक्लेव) को बैंक ने सीज कर दिया है।
राजपाल की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव ने 3 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो इस समय बढ़कर 11 करोड़ रुपए हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी दो दिन पहले ही शाहजहांपुर पहुंचे थे। टीम ने काफी गोपनीय तरीके से राजपाल यादव की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया है जिस पर लिखा है कि ये संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है और इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त न की जाए।
मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा था घर
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कचहरी ओवरब्रिज के पास मौजूद राजपाल यादव की इस संपत्ति को उन्होंने एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने घर के गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है और बताया जा रहा है कि ये काम इतनी तेजी से हुआ है कि अंदर चल रहे पंखे और कूलर तक को बंद नहीं किया गया है।
राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था
जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2018 में राजपाल यादव को 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की कंपनी 'श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट' के खिलाफ सिविल केस फाइल किया था। उस समय कहा गया था कि राजपाल ने ये लोन साल 2010 में लिया था जो उन्होंने चुकाया नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications