दिवाली का सवाल सुनकर भड़के राजपाल यादव, गुस्से में फेंका पत्रकार का फोन! वायरल हुआ वीडियो
Rajpal Yadav Diwali Controversy: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी जबरदस्त कॉमेडी से फैंस का दिल जीतने वाले राजपाल पहली बार गुस्से में नजर आए। उन्होंने एक सवाल पर पत्रकार का फोन ही छीन लिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो कि उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। इसमें पहले तो पत्रकार उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 के बारे में सवाल करता है जिसका एक्टर ने शांति से जवाब दिया। लेकिन जैसे ही उसने दिवाली विवाद का जिक्र किया तो राजपाल ने अपना आपा खो दिया।

वीडियो में राजपाल यादव काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में जवाब दिया कि, 'डेढ़ महीने में एक फिल्म देखने मिलेगी।' इसके बाद रिपोर्टर ने एक्टर से दिवाली से जुड़े मैसेज को लेकर सवाल पूछा जिसमें उन्होंने पटाखे ना जलाने संदेश दिया था। ये सुनते ही उन्होंने गुस्से में पत्रकार का फोन छीनकर फेंकने की कोशिश की। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजपाल यादव ने दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया जिसके बाद एक्टर को अपना ये पोस्ट डिलीट करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर लोगों से दिवाली पर संदेश देने की माफी तक मांगी, और कहा कि उनका त्योहार की खुशी को कम करने का कोई इरादा नहीं था।
लोगों को हंसाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आखिर इतना क्यों भड़क गए?
— Zameer Ahmad (@zameerahmad_lmp) November 2, 2024
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आज यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में पहुंचे थे, जहां एक पत्रकार के सवाल पर उनको इतना गुस्सा आ गया कि सवाल पूछ रहे पत्रकार के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन… pic.twitter.com/Gj7vCRTxEB
राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 1 नवंबर को उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उन्होंने एक बार फिर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीता। इससे पहले भी वह भूल भुलैया के दोनों पार्ट में नजर आ चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए।
ये भी पढ़ें: डिलीवरी के दौरान Rajpal Yadav की पहली पत्नी की गई जान, एक्टर बोले- 'मैं कंधों पर ले जा रहा था शव'












Click it and Unblock the Notifications