11 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वो बीती 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद थे। सुनवाई में न्यायालय ने उनके वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर राशि जमा होने पर ही रिहाई संभव होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो जमानत याचिका पर सुनवाई 17 फरवरी को की जाएगी। लेकिन उन्होंने कोर्ट का निर्देश माना और ड्राफ्ट जमा किया। ऐसे में वो अब 11 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।

rajpal

राजपाल यादव ने 19 फरवरी को अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यह जमानत की अर्जी दाखिल की थी। साल 2012 में रिलीज हुई उनकी निर्देशित फिल्म Ata Pata Lapata की मेकिंग के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने से उन्हें भारी नुकसान हुआ और वे समय पर भुगतान नहीं कर सके। ब्याज जुड़ने के साथ यह देनदारी बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के आदेश दिए थे।

बता दें, रिहाई से पहले 'ईटाइम्स' से बातचीत में उनकी पत्नी राधा यादव ने बताया, राजपाल बिल्कुल ठीक हैं। जो मुझे अभी तक समझ आ रहा है, तो उस हिसाब से वह ठीक हैं। इस समय हमारा पूरा परिवार साथ है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं।' इस पर जब उनसे पूछा गया कि किन एक्टर्स ने मदद की है? सलमान-अजय ने भी मदद का ऐलान किया है। इसके जवाब में राधा ने कहा कि मैं इस समय आपको नाम और नंबर नहीं बता सकती हूं।

राजपाल के सपोर्ट में सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, तेजप्रताप यादव से लेकर कई सिंगर और प्रोड्यूसर ने भी उनकी मदद के लिए ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+