Hit The First Case: राजकुमार राव का फर्स्ट लुक देखकर बेताब हुए फैंस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का मोशन पोस्टर जारी किया है। एक्टर 15 जुलाई को अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 12 जून: राजकुमार राव इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने उम्दा अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फैंस को एक्टर की फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' का मोशन पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही एक्टर की ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्टर एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि हिट द फर्स्ट केस इसी नाम की एक तेलुगू फिलम की हिंदी रीमेक है। ये फिल्म एक पुलिस वाले की कहानी है, जो एक लापता लड़की को तलाश करता है। राजकुमार राव की ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा दर्शकों के लिए खास बात ये भी है कि फिल्मी पर्दे पर पहली बार राजुकमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी देखने को मिलेगी। सान्या मल्होत्रा भी राजकुमार राव के साथ काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

इंटेंस लुक में दिखे राजकुमार

इंटेंस लुक में दिखे राजकुमार

'हिट द फर्स्ट केस' में राजकुमार राव इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक कार सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है। इसके आगे राजकुमार राव का चेहरा दिख रहा है। इसमें राजकुमार कटी हुई दाढ़ी और दोनों कानों में बाली पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस की बढ़ी बेकरारी

फैंस की बढ़ी बेकरारी

राजकुमार की अपकमिंग फिल्म हिट-द फर्स्ट केस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में फैंस के मनोरंजन के लिए तैयार है। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी होने के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजकुमार राव के पोस्ट पर कमेंट्स की मानो बाढ़ सी आ गई है। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी विक्रम का किरदार निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+