Rajkummar Rao and Patralekha Baby: राजकुमार राव बने बेटी के पापा, शादी की चौथी सालगिरह पर घर आई खुशी
Rajkummar Rao and Patralekha Baby: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा को लेकरएक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजकुमार राव एक प्यारी सी बेटी के पिता बन गए हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा बने बेटी के पैरेंट्स
राजकुमार राव की पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि कपल ने आज यानी 15 नवंबर 2025 (शनिवार) की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है उनके घर पर बेबी गर्ल का आगमन हुआ है।

शादी की सालगिरह पर मिली खुशखबरी
-खास बात ये है कि नन्ही परी का आगमन राजकुमार राव और पत्रलेखा की चौथी शादी की सालगिरह के दिन ही हुआ है। 15 नवंबर का दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया।
-15 नवंबर 2021 में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी और अब चौथी सालगिरह पर उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने लिखा है- भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।
सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर की खुशी
-राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पोस्ट में लिखा है- हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता पत्रलेखा और राजकुमार।
-जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सितारों तक सभी ने टिप्पणियों के जरिए कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
सेलेब्स ने कपल को दीं शुभकामनाएं
-राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इसी साल जुलाई 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब उनके पैरेंटहुड की खबर पर कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है। कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा है- खूबसूरत सफर के लिए बधाई हो।
-एक्टर अली फजल ने कमेंट करते हुए लिखा है- हे भगवान, ये खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को ढेरों बधाई। कपल की इस खुशखबरी पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नन्ही परी के लिए ढेरों आशीर्वाद भेज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications