राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा की तस्वीर देख चकराया लोगों का दिमाग, गंदे कमेंट आए तो करनी पड़ी डिलीट

मुंबई, 27 जनवरी: फिल्म एक्टर राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके फंस गए हैं। उन्होंने पत्नी की शीशे के सामने बैठे हुए तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर सोशल यूजर्स को कुछ ऐसा कंफ्यूजन हुआ कि उनको इस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा। तस्वीर को लेकर थोड़े सी गलतफहमी के चलते पोस्ट डिलीट करने के बाद भी राजकुमार राव को ट्रोल किया जा रहा है।

कौन सी तस्वीर की शेयर

कौन सी तस्वीर की शेयर

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी पत्रलेखा की एक तस्वीर शेयर की। इसमें पत्रलेखा शीशे के सामने बैठी हैं और राकुमार राव तस्वीर ले रहे हैं। पत्रलेखा फोटो में व्हाइट शर्ट ड्रेस पहना है। राजकुमार राव मुस्कुराते हुए तस्वीर ले रहे हैं। दरअसल शीशे के चलते पहली नजर में देखकर समझ नहीं आ रहा है कि पत्रलेखा कैसे बैठी हैं और इसी को लेकर यूजर्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए। तस्वीर पर लगातार इस तरह के असहज करने वाले कमेंट किए गए कि राजकुमार ने ये पोस्ट ही डिलीट कर दी।

क्या बोले सोशल यूजर्स

क्या बोले सोशल यूजर्स

पत्रलेखा की तस्वीर में शीशे के चलते उनके पैर थोड़े अजीब लग रहे हैं। इसी को लेकर लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, मैं तो बहुत देर यही सोचता रही कि ये पोज क्या है। एक और यूजर ने लिखा- भाई पत्नी की ऐसी फोटो? अच्छा जो मैं समझ रहा हूं, वो नहीं है। एक यूजर ने लिखा- तस्वीर देखकर मैंने तो एकदम ही गंदा सोच लिया। पोस्ट पर लगातार इस तरह के कमेंट देख राजकुमार ने फोटो डिलीट ही कर दी।

बीते साल की थी शादी

बीते साल की थी शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बीते साल नवंबर में शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में चंडीगढ़ में शादी की थी। बता दें कि पत्रलेखा भी कई फिल्मों में बतौर अत्रिनेत्री काम कर चुकी हैं, हालांकि इन दिनों वो एक्टिंग से दूर हैं। वहीं राजकुमार राव इन दिनों भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'बधाई दो' में काम कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। 11 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+