ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2' की सक्सेस की पीछे किसका हाथ? राजकुमार राव ने जवाब दे दिया

Rajkummar Rao: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे। साल 2024 की कमाई करने वाली सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद एक वॉर छिड़ गई थी। ये वॉर फिल्म के हीरो राजुकमार राव और हीरोइन श्रद्धा कपूर के पीआर के बीच छिड़ी थी।

दोनों की टीम के बीच ये जंग थी कि फिल्म राजकुमार राव की वजह से चली? या फिर श्रद्धा कपूर की वजह से चली? अब इस पर खुद राज कुमार राव ने रिएक्ट किया है।

Rajkummar Rao

राजकुमार राव ने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, दर्शकों ने उसे खूब प्यार दिया, इसलिए 'स्त्री' सफल हुई। मैं अगर ये सोचूं कि 'स्त्री' मेरी वजह से चली, तो मैं बेवकूफ होऊंगा। फिल्म इसलिए चली क्योंकि इसकी कहानी अच्छी थी। पहले पार्ट को प्यार मिला था, इसलिए दूसरा पार्ट भी चला। इस फिल्म में बतौर एक्टर मैं अपना योगदान दिया। बिक्की के किरदार में मैंने बहुत कुछ किया है। लेकिन फिल्म में मेरी तरह अमर कौशिश, दिनेश विजन और बाकी सारे डिपार्टमेंट्स ने भी बहुत मेहनत की है।

राजकुमार ने आगे कहा, पोस्टर्स में हमारी शक्लें थीं, इसलिए लोगों ने ये कहना शुरू किया। लेकिन फिल्म के सभी डिपार्टमेंट्स ने काम किया है। फिल्म मेकिंग एक टीम वर्क है। हर फिल्म अलग होती है, ऐसा नहीं है कि हर एक फिल्म में ऐसा होता है। किस्मत अलग होती है सभी फिल्मों की। अगर मैं अपनी फिल्मों की बात करूं तो जबतक वो सक्सेस हो रही हैं, पैसा कमा रही हैं। प्रोड्यूसर्स को नुकसान नहीं हो रहा है, तो मैं खुश हूं।

बता दें, 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 858.4 करोड़ रुपये (दुनियाभर में) कमाए थे। वहीं, भारत में स फिल्म ने 605.8 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे एक्टर्स थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+