Shah Rukh Khan के शॉट्स लेते हुए आंख-कान बंद करते थे हिरानी, सीन पूरा होने पर ही खोलते थे आंखें, आखिर क्यों?
Shah Rukh Khan Dunki Shooting: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने शूटिंग के समय को याद कर ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
बताते चलें कि राजकुमार हिरानी ने हाल ही में डंकी की शूटिंग को लेकर कहा कि जब शाहरुख खान शॉट्स दिया करते थे तो हिरानी अपनी आंखें और कान बंद कर लेते थे। राजकुमार हिरानी ने ऐसा करने केपीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने 'न्यूज 18' से बात करते हुए बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करना उनके लिए कोई छोटी बात नहीं है। वे उनके चार्म से बहुत ही ज्यादा इंप्रेस थे। हिरानी ने बताया कि जब वे शॉट दे रहे होते थे तो आई मास्क और ईयरप्लग लगाकर बैठ जाते थे।
इसके बाद हिरानी कहते हैं कि जब शाहरुख शॉट को पूरा कर चुके होते थे तो उनका असिस्टेंट बताथा था कि सीन पूरा हो चुका है। अब आप अपनी आंखों को खोल सकते हैं। हिरानी को शाहरुख खान पर इतना भरोसा था कि उन्हें मालूम है कि एक्टर शानदार ही करेंगे।
शूटिंग के दौरान हिरानी बेहद रिलैक्स रहा करते थे क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें मालूम है कि अगर सेट पर शाहरुख खान हैं तो शॉट गलत हो ही नहीं सकता। हिरानी का ये इंटरव्यू अब काफी सुर्खियों में है।
फिल्म डंकी की बात करें तो शाहरुख की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी सिर्फ 20.12 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, डंकी का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन 26.50 करोड़ रुपये रहा है। तीन दिनों में फिल्म की कमाई की बात करें तो ये 75.82 करोड़ रुपये हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications