जालंधर की जहाज वाली कोठी पर बेस्ड है 'डंकी', राजकुमार हिरानी ने बताया इसका विदेश से क्या है कनेक्शन?
Dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का एक्टर ने जोर-शोर से प्रमोशन किया। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि पंजाब के शहर जालंधर के बेहद खास घर से फिल्म डंकी की कहानी प्रेरित है।
फिल्म 'डंकी' की कहानी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी जालंधर के एक घर पर आधारित है जिसका कोई सदस्य विदेश में शिफ्ट हो चुका है। घर की छत पर प्लेन बना है। राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये देखकर वह काफी हैरान थे और उन्होंने इस घर के बारे में सबकुछ जानने के लिए वहां खुद पहुंचे।

जिन्होंने फिल्म डंकी देख ली है उन्होंने एक सीन में देखा होगा कि घर की छत पर प्लेन बना है। डायरेक्टर ने खुलासा किया ये सीन इसी घर पर शूट हुआ है। हिरानी ने बताया कि ये घर और प्लेन दोनों असली हैं, कम्प्यूटराइज्ड नहीं। हिरानी ने कहा कि, इस प्लेन के अंदर कोई टंकी नहीं बल्कि दो बेडरूम बने हैं। इसके बाद हमने फैसला लिया कि फिल्म डंकी बनाएंगे।
हालांकि इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने इस तरह के कई सारे घर पंजाब में देखे। उन्हें पहले लगा कि ये शायद घर कंस्ट्रक्ट करने का कोई अनोखा तरीका होगा। लेकिन बाद में पता चला कि घर का सदस्य जो विदेश जाकर बस जाता है ये उसके लिए बनाया गया है। फिल्म डंकी के जरिए उन्हीं लोगों की कहानी दिखाई गई है जो विदेश जाने के लिए ट्रैवल एजेंट की मदद लेते हैं।
बता दें कि, फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर थिएटर में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग फिल्म देखने के बाद इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications