चेन्नई-बेंगलुरु में रजनीकांत का दमदार क्रेज, 'जेलर' की रिलीज के दिन ऑफिसों में किया गया छुट्टी का ऐलान
Rajinikanth Jailer Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए । उनकी ये फिल्म आगामी 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म रिलीज होते ही भारत के हर हिस्से में दमदार परफॉर्मेंस दिखाएगी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी करेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' के साथ सुपरस्टार रजनीकांत करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। चेन्नई और बेंगलुरु से तो एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है।
चेन्नई और बेंगलुरु में 10 अगस्त को दी गई छुट्टी
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। चेन्नई और बेंगलुरु में कई ऑफिसों ने फिल्म 'जेलर' के रिलीज होने वाले दिन यानी आगामी 10 अगस्त 2023 को कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपने दमदार ट्रेलर से ही लोगों के बीच शानदार उत्साह जगा दिया है।

फिल्म 'जेलर' देखने के लिए ऑफिस में रहेगी छुट्टी
खबर है कि सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर 'जेलर' का फीवर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक भी पहुंच गया है। ऐसे में फिल्म 'जेलर' की दमदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। वहीं रजनीकांत के कमबैक के रूप में भी ये शानदार शुरुआत साबित हो सकती है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'जेलर' को विदेश में भी लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'जेलर' का ट्रेलर सबसे अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है। वहीं खबर है कि विदेश में इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
दमदार एक्शन करते नजर आएंग रजनीकांत
इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म 'जेलर' में सुपरस्टार रजनीकांत भरपूर एक्शन करते नजर आएंगे। वह इस मूवी में एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत का नया स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है लेकिन थलाइवा के साथ एक शख्स और भी है जिसने ट्रेलर में धूम मचा रखी है और वो हैं बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ। ट्रेलर में इनकी एक झलक ने ही हंगामा मचा दिया है।
फिल्म 'जेलर' की शानदार कास्ट
फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं साउथ के फेमस स्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'कावाला' सुपरहिट हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications