Post covid परेशानियों से जूझ रहीं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, दूसरी बार अस्पताल में भर्ती
Post covid परेशानियों से जूझ रहीं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, दूसरी बार अस्पताल में भर्ती
बेंगलुरू, 07 मार्च । दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म प्रोडृयूसर बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत को सोमवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल में बुखार और चक्कर आने की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या ने वहां से अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और उन्हें क्या समस्याएं हो रही हैं वो पोस्ट में लिखा है।

बता दें 1 फरवरी को ऐश्वर्या ने कोरोना पॉजिटिव हुईं थी तब उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड -19 से उबरने के बाद, वह काम पर वापस आ गई और अपने आगामी संगीत वीडियो मुसाफिर की शूटिंग पूरी कर ली थी इसके बाद दोबारा तबीयम खराब होने पर ऐश्वर्या रजनीकांत को 7 मार्च को फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ऐश्वर्या रजनीकांत के लिए यह दो महीने कठिन रहे हैं। धनुष से अलग होने के ऐलान के बाद उन्हें कोविड हुआ और तभी से कठिन दौर से गुजर रही है।7 मार्च को इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपने डॉक्टर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कोविड -19 के बाद तेज बुखार और चक्कर आ गया था। उन्होंने यह भी लिखा कि महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ पृथिका चारी से मिलना सम्मान की बात है।












Click it and Unblock the Notifications