Rajinikanth ने कैमरा के सामने हाउस हेल्पर के साथ की ऐसी हरकत, ट्रोलर्स बोले- 'ये इंसान इतना घटिया...'
Rajinikanth Troll: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन लगभग 3 दिन तक चला। इस खास मौके पर तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं थलाइवा रजनीकांत भी अपने परिवार के साथ सिंपल अंदाज में नजर आए। लेकिन इस दौरान एक्टर ने हाउस हेलपर के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से फैंस भड़क उठे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। अब भले ही ये फंक्शन खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर पार्टी की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच रजनीकांत का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें वह परिवार के साथ पोज देते वक्त हाउस हेलपर को पीछे होने के लिए इशारा करते नजर आए।

दरअसल, फंक्शन खत्म होने के बाद रजनीकांत अपने परिवार के साथ घर के लिए रवाना हो रहे थे। तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो क्लिक करने के लिए कहा। इसके बाद रजनीकांत ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पोज दिया। लेकिन तभी एक्टर ने पीछे खड़ी अपनी हाउस हेल्पर हाथ से इशारा करते हुए पीछे हटने को कहा और ये मोमेंट कैमरे के कैद हो गया।
रजनीकांत का ये वीडियो देख फैंस भड़क उठे और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे उस महिला पर दया आ रही है इस तरह कैमरे के सामने उसे बेइज्जत किया गया।' एक यूजर ने लिखा, 'रजनीकांत ने पलभर में अपना सारा सम्मान खत्म कर दिया।' एक ने लिखा, 'ये लोग कितने घटिया होते हैं।'
वहीं अंबानी के फंक्शन की गेस्ट लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स शामिल थे। इसके अलावा क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और जहीर खान शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications