OTT पर आने से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई रजनीकांत की 'जेलर', 20 दिन में कमाए 550 करोड़
Rajinikanth Jailer Online Leak: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में लगी हुई है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में गत 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसके बाद से ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। रजनीकांत की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और लोग मूवी की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है। फिलहाल खबर है कि फिल्म 'जेलर' का एचडी (हाई-डेफिनिशन) संस्करण हाल ही में इसके ओटीटी रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ऑनलाइन लीक हो गया है। ऐसे में रजनीकांत के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।
ऑनलाइन लीक हुई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर'
रजनीकांत की फिल्म को ओटीटी पर देखने वाले उत्साही फैंस को इस बात से काफी शौक लगा है। रजनीकांत के फैंस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की घटना को लेकर ट्विटर पर इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। रजनीकंत के फैंस ने लोगों से फिल्म को गैर कानूनी तरीके से ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिंक सोशल मीडिया पर न शेयर करने की गुजारिश की है। साथ ही पायरेसी को बढ़ावा न देने की अपील भी की जा रही है क्योंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

फिल्म ने 20 दिनों में की 550 करोड़ रुपए की कमाई
आपको बता दें कि रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी जिसने दुनिया भर में 550 करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है और जल्द ही ये संभव हो जाएगा। जानकारी के अनुसार फिल्म ने सिनेमाघरों में 20 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन इसी बीच खबर ह कि 'जेलर' का हाई-डेफिनिशन प्रिंट इंटरनेट पर पहुंच गया है। यह थिएटर मालिकों के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि 'जेलर' अभी भी सफलतापूर्वक थिएटरों में चल रही है।
फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं रजनीकांत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, इसलिए प्रोडक्शन हाउस इस बात पर निर्णय लेगा कि फिल्म को उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म सनएनएक्सटी पर कब रिलीज किया जाए। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। 'जेलर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें रजनीकांत पुलिस ऑफिसर टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकंत के अलावा राम्या कृष्णन, वसंत रवि, विनायकन, योगी बाबू और मिर्ना मेनन जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने दमादर कैमियो निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications