क्या रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने पति धनुष को दिया धोखा? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Aishwarya and Dhanush: साउथ के फेमस एक्टर धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2022 में अपनी 18 साल की शादी को खत्म करके अलग होने का फैसला किया था। दोनों के इस फैसले से परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा था।

ऐश्वर्या और रजनीकांत का तलाक
आपको बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के तलाक की असली वजह आजतक सामने नहीं आई है। दोनों ने इस बारे में खुलकर कोई बात भी नहीं की है। हाल ही में ऐश्वर्या और धनुष के तलाक को लेकर मशहूर सिंगर सुचित्रा ने चौंकाने वाला दावा किया है।

rajinikanth

धनुष और ऐश्वर्या ने एक दूसरे को दिया धोखा
सिंगर सुचित्रा का दावा है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया था। सुचित्रा के अनुसार धनुष और ऐश्वर्या एक-दूसरे को चीट कर रहे थे और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर भी थे। सिंगर सुचित्रा ने यहां तक कहा है कि एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के बावजूद ऐश्वर्या और धनुष दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाते थे।

सिंगर सुचित्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सुचित्रा ने ऐश्वर्या रजनीकांत को एक खराब मां बताया और कहा कि धनुष ही अपने बच्चों के लिए पिता का फर्ज निभा रहे हैं। सिंगर सुचित्रा ने बताया है कि धनुष और ऐश्वर्या के बीच पिछले कुछ साल से रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं हैं।

ऐश्वर्या ने पति पर लगाए थे ऐसे आरोप
सिंगर सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल 'कुमुदम' से बातचीत में ऐश्वर्या और धनुष के रिश्ते को लेकर कहा- ऐश्वर्या अपने पति धनुष पर धोखा देने का आरोप लगा रही थीं लेकिन उन्होंने भी पूरी शादी के दौरान यही काम किया है। ये डबल स्टैंडर्ड नहीं है क्या। ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। वो ऐसे कपल हैं, जो सिस्टमैटिक तरीके से एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे।

'शादीशुदा होकर डेट पर जाना क्या नॉर्मल है'
सुचित्रा से जब पूछा गया कि वह किस आधार पर धनुष और ऐश्वर्या पर ऐसा आरोप लगा रही हैं, तो उन्होंने कहा- ऐश्वर्या और धनुष के छोटे-मोटे फ्लिंग रहे हैं। उन्होंने बार में बैठकर उस व्यक्ति के साथ ड्रिंक की है, जिसे वो डेट कर रहे हैं। क्या शादीशुदा होकर डेट पर जाना नॉर्मल है।

'नाना रजनीकांत के पास रहते हैं बच्चे'
सुचित्रा ने आगे बताया- ऐश्वर्या के पिता और एक्टर रजनीकांत नाना के रूप में बेटी के बच्चों को संभाल रहे हैं। कपल के बच्चे अपने नाना के घर पर ही रहते हैं और वहीं पर उनकी परवरिश हो रही है। हालांकि कई बार वह अपने पिता धनुष तके पास जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+