रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष अब नहीं लेंगे तलाक, घरवालों के लिए लिया ये बड़ा फैसला

धनुष और ऐश्वर्या के परिवार वालों ने आपस में मिलकर दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी और यही कारण है कि दोनों ने फिलहाल तलाक के मामले को स्थगित कर दिया है।

मुंबई, 4 अक्टूबरः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले एक्टर धनुष ने अपनी पत्नी एश्वर्या से तलाक लेने का फैसला लिया था। खुद धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह दोनों तलाक लेने वाले हैं। साथ ही दोनों ने लोगों से गुाजारिश की थी उनकी प्रिवसी का सम्मान भी किया जाए। दोनों के अलग होने की खबर से फैंस चौंक गए थे। अब खबर है कि धनुष और एश्वर्या अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। फिलहाल दोनों ने तलाक के मामले को स्थगित कर दिया है।

परिवार वाले करवा रहे हैं सुलह

परिवार वाले करवा रहे हैं सुलह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनुष और ऐश्वर्या के परिवार वालों ने आपस में मिलकर दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी। लोगों का मानना है कि यही कारण है कि दोनों ने फिलहाल तलाक लेने के मामले को स्थगित कर दिया है। दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं।

रजनीकांत ने दामाद और बेटी के साथ की बात

रजनीकांत ने दामाद और बेटी के साथ की बात

जानकारी के अनुसार साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और उनके पति धनुष ने गत जनवरी में ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। अब खबर है कि दोनों तलाक के मामले पर दोबारा विचार कर रहे हैं। दोनों इस मामले में कई तरह की चीजें सोच रहे हैं। टॉलीवुड.नेट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपनी तलाक की प्रोसीडिंग्स रोक रहे हैं। साथ ही दोनों अपनी पर्सनल परेशानियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

धनुष ने घरवालों को दिखाया सम्मान

धनुष ने घरवालों को दिखाया सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत के घर पर ही धनुष और ऐश्वर्या के घरवालों ने बैठकर इस बारे में बात की है। यहीं पर तय हुआ कि दोनों के बीच जो दिक्कतें हो रही हैं उन्हें ये दोनों आपस में मिलकर सुलझा लें। दोनों बड़ों के सम्मान में पॉजिटिव डिसीजन लेने की कोशिश करेंगे।

सोशल मीडिया पर दी थी तलाक की जानकारी

सोशल मीडिया पर दी थी तलाक की जानकारी

आपको बता दें कि गत जनवरी में धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था कि 18 साल की शादी के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि वह एक कपल के तौर पर अलग होकर खुद को अकेले इंसान के रूप में समझने की कोशिश करने वाले हैं।

इसलिए भी दोंनो के बीच बढ़ी थी दूरियां

इसलिए भी दोंनो के बीच बढ़ी थी दूरियां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष अपने काम में काफी बिजी रहते हैं जिस वजह से वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या और परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। हालांकि अब परिवार वालों के कहने पर दोनों ने एक बार फिर से एक दूसरे को मौका देने के बारे में सोचा है और तलाक को स्थगित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+