सिंगापुर में रजनीकांत की 'कूली' की रिलीज पर छुट्टी, कर्मचारियों को दिए दिल खोलकर ऐसे-ऐसे तोहफे

सिंगापुर की फार्मर कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 'कूली' देखने के लिए टिकट और खाने के पैसे दिए हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मधवा प्रसाद ने इसके लिए एक सर्कुलर भी निकाला है।
डायरेक्टर ने जो आदेश जारी किया है उसमें उन्होंने लिखा है, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस मौके पर मैनेजमेंट की तरफ से अवकाश दिया जा रहा है। कंपनी इसके लिए सैलरी से पैसे नहीं काटेगी। साथ ही कंपनी मैनेजमेंट FDFS (फर्स्ट डे फर्स्ट शो) मूवी टिकट और FB (फूड एंड बेवरेज) के खर्च के लिए 30 डॉलर भी दे रही है। ये काम सभी काम करने वालों के वेलफेयर और स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए किया जा रहा है।
इसके अलावा सिंगापुर के एसबी मार्ट नाम की कंपनी ने भी एक नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हम हम 14 अगस्त 2025 को सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेंगे। इस दिन रजनीकांत की फिल्म रिलीज हो रही है। 11:30 बजे के बाद काम रोज की तरह शुरू होगा। बता दें, ये पहली बार नहीं है कि रजनीकांत की फिल्म के लिए कंपनियां इस तरह का काम कर रही हों। पहले भी रजनीकांत की फिल्मों के लिए कंपनियों की तरफ से फिल्म देखने के लिए छुट्टियां मिलती रही हैं।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। इसका क्लैश ऋतिक रोशन की वॉर 2 से हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications