रजनीकांत की 'कूली' का धमाका, रिलीज से पहले कर ली बंपर कमाई, एडवांस बुकिंग में तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड्स
Rajinikanth Coolie Advance Booking: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कूली' का क्रेज फिलहाल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों के दिलों पर छा चुकी है।
रजनीकांत की 'कूली' की एडवांस बुकिंग
आपको बता दें कि रजनीकांत की 'कूली' का सामना बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ के फेमस एक्टर की फिल्म 'वॉर 2' से होगा। लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत की पॉपुलैरिटी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

एडवांस बुकिंग में 'कूली' का जलवा
-यही वजह है कि 'कूली' की फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे भारत और ओवरसीज में दर्शकों के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है। फिल्म 'कूली' आगामी 14 अगस्त 2025 को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-फिल्म के रिलीज में अभी एक दिन बाकी है, और एडवांस बुकिंग का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। ट्रेंड्स को देखते हुए सिनेमाई जानकारों का मानना है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अब तक की प्री-सेल रिपोर्ट-
तमिल (2डी): 9,96,436 टिकट बुक
हिंदी: 24,450 टिकट बुक
तेलुगू: 1,16,879 टिकट एडवांस में
कन्नड़: 1,842 टिकट की प्री-सेल
कुल मिलाकर: 11,39,607 टिकट्स अब तक बिक चुके हैं, जिनसे 24.64 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। वहीं ब्लॉक सीट्स मिलाकर प्री-सेल कलेक्शन 32.66 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है।
2025 की टॉप प्री-सेल लिस्ट में 'कूली' की एंट्री
फिल्म की रिलीज में 24 घंटे ही बचे हुए हैं, ऐसे में 'कूली' ने साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी प्री-सेल का रिकॉर्ड बना लिया है। इसने 'एल2: एम्पुरान', 'विदामुयार्ची', 'गुड बैड अग्ली' और 'गेम चेंजर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इसका अगला लक्ष्य गेम चेंजर का 31.80 करोड़ रुपए का प्री-सेल रिकॉर्ड तोड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications