राजेश खट्टर ने सौतेले बेटे शाहिद कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वो अपने भाई युवान से कभी नहीं मिले
Rajesh Khattar and Shahid Kapoor: राजेश खट्टर ने अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शाहिद कपूर एक समय पर उनके घर में ही रहते थे लेकिन अब वह युवान से मिले भी नहीं।

Rajesh Khattar and Shahid Kapoor: फिल्मों और टीवी में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को खुश करने वाले अभिनेता राजेश खट्टर फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राजेश खट्टर ने अपने बेटे ईशान खट्टर, उनकी पूर्व पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। राजेश खट्टर ने गर्व से खुद को एक 'अच्छा पिता' कहा है। आपको बता दें कि साल 2001 में राजेश और नीलिमा के अलग होने से पहले शाहिद कपूर ने अपना अधिकतर समय उन दोनों के साथ बिताया था। वहीं साल 1995 में ईशान खट्टर का जन्म हुआ था।
राजेश खट्टर ने शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, राजेश खट्टर ने कहा- ईशान और उनका चार साल का बेटा युवान दोनों के बीच की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है। युवान के जन्म के दूसरे ही दिन ईशान उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि शाहिद कपूर जो मूल रूप से उनके घर में पले-बढ़े हैं, वह अभी तक युवान से नहीं मिले हैं, और न ही उनके बच्चे मीशा और जैन ने युवान को देखा है।
राजेश बोले- शाहिद मेरे बेटे युवान से कभी नहीं मिला
ईशान खट्टर के युवान के साथ के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर राजेश ने कहा- दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे हैं। दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है। वह ईशान के लिए एक बच्चे की तरह है। ईशान उसे 'छोटे' कहकर पुकारते हैं। राजेश ने आगे कहा- ईशान अपने करियर को लेकर काफी बिजी हैं। वह एक महीने से अधिक समय से घर से दूर है। इसलिए अब हर रोज मिलना मुश्किल होता है।
राजेश ने कहा- बच्चों को इस पर काम करना होगा
राजेश खट्टर ने इंटरव्यू में आगे कहा- शाहिद कपूर अभी तक युवान से नहीं मिले हैं और न ही उनके बच्चे की युवान से मुलाकात हुई है। मैं चाहता हूं कि शाहिद और उनके दोनों बच्चे भी युवान से जरूर मिलें। उनके बच्चों को इस पर काम करना होगा। आप इसे उनके लिए कॉम्प्लिकेटेड नहीं बना सकते हैं। उन्हें यहीं से अपना जीवन व्यतीत करना होगा। हमें उनके लिए जितना हो सके इस लाइफ को सरल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। शाहिद को भी इसके लिए आगे आना होगा।
ईशान अपने पिता से करते हैं खूब प्यार
इंटरव्यू में राजेश खट्टर ने कहा- ईशान अक्सर सार्वजनिक रूप से युवान का जिक्र नहीं करते। मीडिया में कोई भी पर्सनल बात बताना वह जरूरी नहीं समझते हैं। उन्हें पता है कि किसी भी मुसीबत में उनके पिता उनसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। मैं खुद को ईशान, शाहिद और युवान का अच्छा पिता कह सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications