राजेश खन्ना को ऑफर हुआ था बिग-बॉस, एक एपिसोड के मिलते 3.5 करोड़, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात
Rajesh Khanna Bigg Boss: बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक वक्त आया जब उनके करियर में बड़ा डाउनफॉल आया। लेकिन उस वक्त तब भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। ऐसे में राजेश खन्ना को बिग-बॉस का ऑफर मिला था।
राजेश खन्ना का स्टारडम
खन्ना की प्रसिद्धि की यात्रा 1966 में उनकी पहली फिल्म "आखिरी खत" से शुरू हुई। "आराधना", "आनंद" और "अमर प्रेम" जैसी हिट फिल्मों से वे जल्द ही घर-घर में मशहूर हो गए। उनके आकर्षण और अभिनय कौशल ने उन्हें बहुत सारे प्रशंसक दिलवाए।

अपने करियर के पीक पर राजेश खन्ना लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते थे। 1969 और 1971 के बीच, उन्होंने लगातार 15 सोलो हिट फिल्में दीं, एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी कायम है। उनकी अनूठी शैली और रोमांटिक भूमिकाओं ने उन्हें लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बना दिया।
बिग बॉस का ऑफर ठुकराया
बिग बॉस की मेजबानी का प्रस्ताव उस समय आया जब रियलिटी टीवी भारत में लोकप्रियता हासिल कर रहा था। शो की सफलता और अच्छी खासी फीस का ऑफर मिलने के बावजूद राजेश खन्ना ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने टेलीविजन से दूर रहना और अन्य परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना पसंद किया। राजेश खन्ना के इस फैसले ने इंडस्ट्री में कई लोगों को चौंका दिया।
3.5 करोड़ रुपये का मिला था ऑफर
मशहूर जर्नलिस्ट अली पीटर जॉन ने इस बारे में बताया था कि बिग-बॉस राजेश खन्ना को अप्रोच किया गया था तो वह उनके साथ ही थे। उन्होंने कहा कि, 'सबकुछ फिक्स हो चुका था। राजेश ने इस शो के लिए तैयार थे। उन्होंने हां भी कह दी थी। चैनल उन्हें 1 एपिसोड के बदले 3.5 करोड़ रुपये दे कर रहे थे। लेकिन उनके हां कहने में काफी देर हो चुकी थी जिसकी वजह से चैनल वालों ने उन्हें मना कर दिया।'
बता दें कि, बिग-बॉस शो को होस्ट करने के लिए कई एक्टर्स को ऑफर मिला था। लेकिन अंत में सलमान खान ने इस शो को संभाला। उनकी होस्टिंग को फैंस ने इतना ज्यादा पसंद किया कि लोगों को और किसी की इतनी खास पसंद नहीं आई। आज भी सलमान खान की बिग-बॉस को होस्ट करते हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss के घर से बाहर आते ही कृतिका की पायल से क्या बात हुई? अरमान की दूसरी बीवी ने बताई सारी बात












Click it and Unblock the Notifications