Bigg Boss के घर से बाहर आते ही कृतिका की पायल से क्या बात हुई? अरमान की दूसरी बीवी ने बताई सारी बात
Kritika Malik on Payal Divorce reaction: बिग बॉस के घर में अरमान मलिक की दोनों ही बीविया खूब सुर्खियों में रहीं। पायल मलिक शो में भले ही ज्यादा टिक नहीं सकीं मगर बाहर आकर उन्होंने खूब बवाल मचाया। जब अरमान और कृतिका शो में थे तो पायल ने बाहर से ही अरमान को तलाक देने की बात कही। तब ये बात खूब सुर्खियों में रही थी।
अब उनकी दूसरी बीवी भी टॉप 5 की रेस से बाहर होकर शो से निकली हैं तो उन्होंने पायल से मुलाकात की। शो में कृतिका काफी शॉक्ड थीं जब उन्होंने सुना कि पायल ने अरमान को तलाक देने की बात कही है। कृतिका ने खुद ये बात कुबूली कि मुश्किल से तो चीजें सही हुई हैं।

बीबी हाउस से बाहर आने के बाद कृतिका ने अपने और पायल के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर से उन्हें पता चला कि पायल तलाक लेने की बात कर रही हैं तो वे काफी परेशान हो गई थीं। 'पिंकविला' को दिये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पायल से उनकी क्या बात हुई।
कृतिका कहती हैं कि जब मैं घर से निकली तो मैंने आते ही सबसे पहले पायल से स्टेज पर आते ही पूछा कि तुम ठीक हो? उसने मुझे कहा कि हां मैं ठीक हूं। उसने कहा कि वो ठीक है और अब सारी चीजें सही हैं।
बताते चलें कि कृतिका, पायल और अरमान ने ये भी कहा कि वो लोग शादियों को प्रमोट नहीं करते हैं। तीनों ने कहा कि किसी को भी दो शादियों को प्रमोट नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications