इस मशहूर एक्टर संग चल रहा चारु असोपा का रोमांस? राजीव सेन बोले- 'उन्हीं की मां ने किया था ये खुलासा'
राजीव सेन ने अपनी वाइफ चारु को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात कही है। राजीव का कहना है कि चारु और करण मेहरा के रोमांस के बारे में बातें चारु की मां ने ही उन्हें बताई थीं।
इन दिनों चारु आरोपा और उनके पति राजीव सेन सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई बार दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई हैं। बीते दिनों चारू आसोपा ने पति राजीव के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। चारु ने राजीव सेन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। हालांकि, चारु के घरेलू हिंसा और धोखेबाजी के आरोपों को राजीव सेन ने खारिज करते हुए झूठा बताया है। सभी आरोपों को शर्मानाक बताते हुए उनका कहना है कि चारु वुमन कार्ड प्ले कर रही हैं। इसके साथ ही राजीव सेन ने अपनी वाइफ चारु को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात कही है।

चारु ने लगाए आरोप
पिंकविला संग इंटरव्यू में चारु ने राजीव पर आरोप लगाए कि जब वे प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने धोखा दिया था। हालांकि, बाद में इन आरोपों पर रिएक्ट करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में राजीव ने बताया कि चारु वुमन कार्ड खेल रही हैं। उसके पास कोई सबूत नहीं है। उसकी ईगो बढ़ गई है। मैं इस अपमान के लिए उसे कभी माफ नहीं करूंगा।

राजीव सेन का बड़ा खुलासा
राजीव सेन ने चारु के बारे में बात करते हुए एक वॉइस नोट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि चारु की मां ने मुझे वॉइस नोट भेजकर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ रोमांस का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि करण के बारे में तो मुझे चारु की मां से ही पता चला। मुझे पता ही नहीं था कि उनके बीच क्या चल रहा है।

चारु को हैं ट्रस्ट इश्यू
चारु ने राजीव पर हाथ उठाने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूरे परिवार को इस बारे में पता था। हालांकि, राजीव सेन ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उसे ट्रस्ट इश्यू हैं लेकिन मुझे नहीं हैं। मुझे भी गुस्सा आ सकता है कि लेकिन गुस्सा अलग चीज है। अगर कोई इंसान गुस्से के लिए आपको उकसाए, तो वो और भी बुरा होता है।

करण मेहरा संग था अफेयर!
राजीव का कहना है कि चारु की मां के मुताबिक, उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स में भी ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी मीडिया के सामने अपने परिवार और रिश्ते की बात नहीं की। मुझे तो चारु के आरोपों के ही जवाब देने पड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे चारु से थक गए हैं और अब इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते।

बेटी का कर रही है इस्तेमाल
राजीव आगे कहते हैं कि चारु हमारी बेटी जियाना का इस्तेमाल खुद को बचाने के लिए ढाल की तरह कर रही हैं। मेरी बेटी ये सब चीजें डिसर्व नहीं करती। अगर चारु हर चीज के बारे में मीडिया के सामने आकर बात नहीं करती, तो चीजें काफी अलग होतीं।

मैं थक चुका हूं- राजीव सेन
राजीव ने आगे कहा कि मैं चारु से पूरी तरह से थक चुका हूं। मैं ऐसी औरत के साथ नहीं रह सकता, जो बार-बार अपने पति पर आरोप ही लगाती रहे। उसे अपने लिए मदद और गाइडेंस की जरूरत है। मै अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हूं।

साल 2019 में हुई थी शादी
बताते चलें कि चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। बीते कुछ महीने से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने ही तलाक लेने का फैसला लिया। खबरें थीं कि अपनी बेटी जियाना के पहले बर्थडे के लिए दोनों फिर से मिले थे। लेकिन अब एक बार फिर दोनों के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications