Raja Shivaji BO Collection Day 3: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन छापे इतने नोट

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: मराठी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। गत 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है।

'राजा शिवाजी' की स्टारकास्ट का चला जादू
फिल्म 'राजा शिवाजी' की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इसमें रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो रहा है।

Raja Shivaji

ओपनिंग के बाद हल्की गिरावट, संडे को फिर उछाल

-फिल्म 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिलीज के दिन फिल्म ने करीब 11.35 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी 2 मई 2026 (शनिवार) को कमाई में हल्की गिरावट आई थी और आंकड़ा 10.55 करोड़ रुपये तक रहा था।

Raja Shivaji BO Collection Day 1: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग पर मचाई दहाड़
Raja Shivaji BO Collection Day 1: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग पर मचाई दहाड़

-हालांकि वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने गत 3 मई 2026 (रविवार) को फिर रफ्तार पकड़ी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे इसका कुल कलेक्शन तीन दिनों में करीब 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

तीन दिन में तोड़े कई रिकॉर्ड, टॉप 10 में एंट्री

-'राजा शिवाजी' ने रिलीज के महज 3 दिनों में ही कई बड़ी मराठी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। ये फिल्म पहले ही Naach Ga Ghuma के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है।

-इसके साथ ही इसने Thackeray, Timepass और अन्य हिट फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। तीन दिनों में ही टॉप 10 में पहुंचना इस फिल्म की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मराठी सिनेमा को मिला नया बॉक्स ऑफिस किंग?

फिल्म 'राजा शिवाजी' का प्रदर्शन इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। जिस तरह से दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म मराठी सिनेमा के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

स्टार पावर और कंटेंट का जबरदस्त मेल

-'राजा शिवाजी' की सफलता के पीछे इसकी भव्यता, मजबूत कहानी और स्टारकास्ट का अहम योगदान माना जा रहा है। रितेश देशमुख के निर्देशन को भी दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है।

-अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या ये फिल्म आने वाले दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी और मराठी सिनेमा के इतिहास में कुछ नया लिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+