शर्लिन चोपड़ा ने साधा शिल्पा पर निशाना, कहा- शर्म करो और उत्पीड़न झेलने वाली लड़कियों की सोचो

मुंबई,

31
अगस्त:
एडल्ट
फिल्म
बनाने
बेचने
के
आरोप
में
जेल
में
बंद
कारोबारी
राज
कुंद्रा
और
उनकी
ऐक्ट्रेस
पत्नी
शिल्पा
शेट्टी
पर
अभिनेत्री
शर्लिन
चोपड़ा
ने
एक
बार
फिर
कई
आरोप
लगाए
हैं।
राज
कुंद्रा
और
शिल्पा
शेट्टी
पर
लगातार
हमलावर
शर्लिन
ने
कुछ
तस्वीरें
और
एक
वीडियो
शेयर
कर
कहा
है
कि
शिल्पा
शेट्टी
सब
जानती
थीं
और
अब
उनके
लिए
यही
अच्छा
है
कि
वो
अपनी
गलती
मान
लें
और
पीड़ित
लड़कियों
के
प्रति
सहानुभूति
दिखाएं।
शर्लिन
ने
ये
भी
कहा
है
कि
राज
कुंद्रा
की
जो
तस्वीरें
वो
शेयर
कर
रही
हैं,
उनकी
दुनिया
में
कहीं
भी
जांच
कराई
जा
सकती
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

2019 में राज मुझसे मिले थे

2019 में राज मुझसे मिले थे

शर्लिन ने इंस्टा पर लिखा था- 22 मार्च 2019 को मैं और मेरे मैनेजर, डीके श्रॉफ पहली बार राज कुंद्रा से मिले थे, जे डब्ल्यू मैरियट,जूहु में। राज ने अपनी कंपनी,आर्म्स्प्राइम के बारे में बताते हुए 'द शर्लिन चोपड़ा' एैप के आयोजन की बात की थी। 26 मार्च 2019 को,मैंने आर्म्स्प्राइम के साथ अग्रीमेंट साइन किया था। हमेशा की तरह, राज और शिल्पा के समर्थक और उनकी PR टीम इस फ़ोटो को भी 'फोटोशॉप्ड' कह सकते हैं। और हमेशा की तरह, मैं इस बार भी यही कहूँगी की जाँच अधिकारियों को मेरे द्वारा दिए गए तथ्यों की सत्यता की जाँच वे फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट से करवा सकते हैं।

शिल्पा लड़कियों के लिए सहानुभूति दिखाएं

शिल्पा लड़कियों के लिए सहानुभूति दिखाएं

शर्लिन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- हाय शिल्पा दीदी! मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता। वीडियों में शर्लिन कह रही हैं- दीदी, हाल ही में आपने एक रियलिटी शो के मंच पर कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी सुन आपका सीना चौड़ा हो जाता है। आपने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी रियलिटी है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी निडरता इतिहास रचा उसे भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। रियलिटी शो पर आपने ये भी कहा कि जो महिला अपने जीवन में संघर्ष करती हैं उन्हें आपने सलाम किया। इस देश की जांच एजेंसी आपके समर्थकों से ज्यादा समझदार है। कुछ दिन पहले मैंने आपका पोस्ट पढ़ा था विश्वास के बारे में। मेरा आपसे एक निवेदन है कि एक महिला होने के नाते आप उन बेबस पीड़ित लड़कियों के प्रति सहानूभुति दिखाए जो न्याय की मांग कर रही हैं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता।

शर्लिन ने राज पर लगाए हैं कई आरोप

राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि एडल्ट फिल्मों का रैकेट चलाने के लिए राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं, साथ ही कहा है कि शिल्पा शेट्टी भी इस बारे में जानती थीं।

राज पर जबरदस्ती का आरोप भी लगा चुकीं शर्लिन

राज पर जबरदस्ती का आरोप भी लगा चुकीं शर्लिन

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज कुंद्रा ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी। शर्लिन ने कहा था कि राज अचानक ही उनको किस करने लगे थे और उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी।

पुलिस शर्लिन से कर चुकी पूछताछ

पुलिस शर्लिन से कर चुकी पूछताछ

राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के इस रैकेट से जुड़े मामले में शर्लिन चोपड़ा का नाम आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनसे पूछताछ भी की है। कई घंटे तक पुलिस टीम ने कुछ दिन पहले शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ की थी।

Recommended Video

      Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police ने Actress Sherlyn Chopra को भेजा समन | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+