Raj Kundra का जेल से लीक हुआ सीसीटीवी फुटेज, कैदियों के बीच ऐसी हालत में दिखे मास्कमैन, देखें वीडियो
Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को साल 2021 में पोनोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में उन्हें 63 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद रहना पड़ा। इसके बाद काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें बेल मिली। फिलहाल उनका ये मामला कोर्ट में अब तक चल रहा है।
राज कुंद्रा इस केस के बाद से अक्सर मास्क पहने नजर आते हैं। यही वजह है कि उन्हें मास्कमैन का टैग दिया गया है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट को ऐलान नहीं किया। इस बीच राज कुंद्रा का एक जेल से वीडियो लीक हो गया।

राज कुंद्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जेल के अंदर कैदियों के बीच बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो साल 2021 का है जिस वक्त राज कुंद्रा जेल में थे। वीडियो में अगर ध्यान से देखें तो सीसीटीवी फूटेज में डेट और टाइम भी दिया गया है। जिसका मतलब है कि ये वीडियो 13 अगस्त 2021 का है।
वीडियो में राज कुंद्रा सफेद कपड़े पहनकर कैदियों की भीड़ में अकेल बैठे हुए हैं। ये वीडियो कुछ सेकंड्स का है जो कि इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कहीं ये फिल्म की शूटिंग का हिस्सा तो नहीं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गलत काम करोगे तो तुम्हारा ऐसा ही हाल होगा'।
बता दें कि, राज कुंद्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यूटी 69 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी उनके पोनोग्राफी केस पर आधारित होगी। कुछ ही दिनों पहले राज कुंद्रा ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। वह खुद ही अपना रोल निभाएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications