Raj Kundra: 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर राज कुंद्रा ने की वापसी, वीडियो शेयर कर लिखा, 'नफरत करने वालों ने मुझे..'
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दो साल बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है।
Raj Kundra On Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोनोग्राफी केस में फंसने के बाद से खुद को सोशल मीडिया लाइफ से दूर कर लिया था। मामले में जमानत मिलने के बाद भी अक्सर अपने चेहरे मास्क लगाते हुए नजर आते हैं। हालांकि अब पूरे 2 साल बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली।
राज कुंद्रा ने गणेश चतुर्थी उत्सव के मौके पर 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स पर निशाना साधा। राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "जय श्री गणेश. वह लौट आया है! शुभचिंतकों आपका प्यार मुझे मजबूत बनाता है, नफरत करने वालों आपका प्यार मुझे अजेय बनाता है! कर्म कुशल है मैं तो बस धैर्य रख रहा हूं. गणपति बप्पा मोरया!!!! गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।"

राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना ये नया अकाउंट बनाया है। उन्होंने ये अकाउंट onlyrajkundra नाम से बनाया है। उनका ये वीडियो पहला पोस्ट है जो कि 20 सितंबर को शेयर किया गया है। 2 साल बाद राज कुंद्रा ने गणेश चतुर्थी पर इंस्टाग्राम में वापसी की। इस दौरान वह पीला कुर्ता पहन बप्पा की आरती करते हुए नजर आए। राज कुंद्रा के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'हमेशा धन्य और सुरक्षित रहें'। वहीं राज कुंद्रा की साली यानी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने कमेंट कर लिखा, 'लव यू जीजू'। फिलहाल राज कुंद्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज कुंद्रा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बप्पा की आरती करते नजर आए।
बता दें कि, साल 2021 में राज कुंद्रा पोनोग्राफी केस में फंसे थे। इस मामले में उन पर अश्लील वी़डियो बनाने का आरोप लगा था। जिसके कारण उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। अब कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें वह खुद लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications