Raj Babbar Birthday: स्मिता पाटिल के साथ लिव इन में रहने लगे थे शादीशुदा राज बब्बर, ऐसे की थी मोहब्बत से शादी
Raj Babbar Birthday: अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली राज बब्बर ने सिर्फ एक अच्छे अभिनेता रहे हैं बल्कि वह एक अच्छे राजनेता भी रहे हैं। राज बब्बर अपने फिल्मी करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस रह चुकीं स्मिता पाटिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
साल 1982 में 'भीगी पलके' की शूटिंग के दौरान स्मिता पाटिल और राज बब्बर की मुलाकात हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई थी। आज राज बब्बर का जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस मौके पर आपको बताते हैं स्मिाता पाटिल के साथ उनकी लव सटोरी के बारे में।

लिव इन में रहते थे राज बब्बर और स्मिता पाटिल
आपको बता दें कि जब राज बब्बर की मुलाकात स्मिता पाटिल के साथ हुई थी तो वह पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला भी कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज बब्बर अपनी पत्नी नादिरा को छोड़ स्मिता के साथ लिव इन में रहने लगे थे। ये बात जब मीडिया में फैली तो लोगों ने इस कपल की खूब आलोचना की थी।
स्मिता पाटिल और राज बब्बर की शादी
इसके बाद खबर आई कि स्मिता पाटिल ने राज बब्बर से शादी कर ली है। आपको बता दें कि स्मिता के इस फैसले से उनके पैरेंट्स बिल्कुल खुश नहीं थे। स्मिता पाटिल और राज बब्बर की लव स्टोरी का जिक्र लेखिका मैथिली राव ने एक्ट्रेस की बायोग्राफी में भी किया है। किताब के अनुसार स्मिता पाटिल का मां राज बब्बर के साथ रिश्ते के खिलाफ थीं। स्मिता की मां का कहना था कि महिलाओं के लिए लड़ने वाली उनकी बेटी किसी दूसरी औरत का घर कैसे तोड़ सकती है।
बेटे के जन्म के बाद ही हो गई थी स्मिता की मौत
वहीं शादी के कुछ समय बाद ही राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों के बीच का प्यार खत्म होता जा रहा था। स्मिता पाटिल ने शादी के कुछ समय बाद एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की साल 1986 में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार प्रतीक के जन्म के कुछ सप्ताह बाद ही स्मिता पाटिल कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगी थीं। तबीयत बिगड़ती चली गई और फिर अचानक उनकी मौत हो गई। ऐसे में प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने मुंबई में किया था।
स्मिता पाटिल की आखिरी इच्छा
कहा जाता है कि स्मिता पाटिल हमेशा से ही चाहती थीं कि मरने के बाद उन्हें सुहागन की तरह सजाया जाए। स्मिता ने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत से कहा था कि अगर में मर जाऊं तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। दीपक ने अभिनेत्री के निधन के बाद अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि मुझे क्या पता था कि मुझे ऐसा कुछ सही में करना पड़ेगा जो कभी किसी मेकअप आर्टिस्ट ने सोचा भी न हो।
प्रतीक बब्बर नहीं करते थे पिता से बात
प्रतीक बब्बर कई सालों तक अपने पिता राज बब्बर से बात नहीं करते थे। शुरुआत में उनके पिता राज बब्बर के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण थे। हालांकि फिल्मों में आने के बाद प्रतीक के साथ राज बब्बर की बातचीत होने लगी थी। वहीं राज बब्बर ने बाद में नादिरा से दोबारा शादी कर ली थी। ऐसे में आर्य बब्बर और जूही बब्बर प्रतीक के सौतेले भाई-बहन हैं।












Click it and Unblock the Notifications