Raid 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अजय देवगन की 'रेड 2'? आज ही जानें डिटेल्स

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' आज यानी 1 मई 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस मूवी का इंतजार था। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा था।

अजय देवगन की 'रेड 2' हुई रिलीज
फिल्म 'रेड 2' की एडवांस बुकिंग भी धुआंधार हुई है। ऐसे में दर्शकों से लेकर मेकर्स तक को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Raid 2 OTT Release

'रेड 2' की ओटीटी डिटेल्स

-मेकर्स की मानें तो उनकी ये फिल्म साल 2025 की एक बड़ी हिट साबित होगी। वहीं फिल्म के रिलीज होते ही इसकी ओटीटी डिटेल्स भी सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि 'रेड 2' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी।

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'रेड 2'

-ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'रेड 2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को अपने डिजिटल राइट्स बेचे हैं। ऐसे में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

-ओटीटी प्ले डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'रेड 2' ने फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे हैं और ओटीटी पर इसका प्रीमियर जून 2025 के अंत में होने की उम्मीद है। ये फिल्म स्टैंडर्ड 60 दिन की थिएट्रिकल रिलीज विंडो को फॉलो करने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही तय डेट का पता चल सका है।

फिल्म 'रेड 2' के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, रितेश देशमुख और वाणी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म में अजय देवगन ने निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाया है, जो एक भ्रष्ट राजनेता के रोल को निभा रहे रितेश देशमुख से लड़ते नजर आएंगे।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में की कितनी कमाई?

-अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए जबरस्त एडवांस बुकिंग भी हुई है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'रेड 2' की देशभर में 2 लाख 32 हजार 168 टिकटों की बुकिंग हुई है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट सेल में फिल्म की कमाई 9.68 करोड़ रुपये हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+