Raid 2 BO Prediction: अजय देवगन की 'रेड 2' को मिलेगी उड़ान, पहले दिन होगी छप्पर फाड़ कमाई
Raid 2 Box Office Collection Prediction: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' रिलीज हो गई है। 1 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पहले इस फिल्म का कुछ खास बज नहीं था। मेकर्स ने इस हिसाब से फिल्म का प्रमोशन किया या फिर बज बना नहीं पाए।
एडवांस बुकिंग में फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 2 लाख 32 हजार 168 टिकटों की बुकिंग हुई है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट सेल में फिल्म की कमाई 9.68 करोड़ रुपये हुई है। इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म पहले दिन कितने रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' पहले दिन 6.03 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि ये आंकडे़ं अभी तक फाइनल नहीं है। इन आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसी फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ रुपये भी बताए जा रहे हैं। अब फिल्म के फाइनल आकडे़ कल ही पता चल पाएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को अच्छी शुरुआत हो सकती है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 'रेड 2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को अपने डिजिटल राइट्स बेचे हैं। ऐसे में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रेड 2 के साथ संजय दत्त की द भूतनी भी रिलीज हुई है।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications