Raid 2 BO Collection: 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी टक्कर, 150 करोड़ क्लब में पहुंचना होगा मुश्किल?
Raid 2 Box Office Collection: रेड 2 पिछले 16 दिनों से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी है। रेड 2 का कुल कलेक्शन 139 करोड़ रुपये पहुंच गया था। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दो हफ्तों से सिनेमाघरों में टक्कर देने के लिए कोई फिल्म नहीं लगी थी। अब इस इसे टक्कर देने के लिए टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल आ गई है।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये रुपये कमाए हैं। दूसरे वीक में फिल्म की कमाई 40 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म ने 15वें दिन 3 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये, 13वें दिन 'रेड 2' 3.76 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़, छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 139.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

17 मई को दुनियाभर में मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग रिलीज हो गई है। ये MI सीरीज की आखिरी किश्त है। इसे भारत में भी लोग पसंद करते हैं। ऐसे में अब रेड 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शोज भी कम कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नंबर सामने नहीं आए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना था कि फिल्म 150 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस कर सकती है। लेकिन ऐसा होना अब थोड़ा कठिन होगा।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications