प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में राहुल राज सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने कहा- मौत के लिए बॉयफ्रेंड ने उकसाया

Pratyusha Banerjee Suicide: टीवी के फेमस शो 'बालिका वधू' की 'आनंदी' बनकर घर-घर में पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में मौत को गले लगा लिया था। उनकी मौत से इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम जनता तक हैरान हो गई थी। इतनी कम उम्र में प्रत्युषा के सुसाइड करने को लेकर लोग तरह तरह की बातें करने लगे थे। प्रत्युषा बनर्जी ने अपनी चुलबुली एक्टिंग से बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। ऐसे में लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं इस मामले में मुंबई कोर्ट में हुई सुनवाई में कहा गया कि दिवंगत प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए उत्पीड़न ने उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर किया था।

कोर्ट ने कहा- राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा को सुसाइड के लिए उकसाया था
मुंबई की एक अदालत ने एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल राज सिंह की आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज करते हुए कहा- दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह द्वारा किए गए उत्पीड़न ने उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये स्पष्ट है कि राहुल द्वारा शारीरिक, भावनात्मक, वित्तीय उत्पीड़न और शोषण के चलते ही एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा की तकलीफों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में वह स्पष्ट रूप से एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में आता है।

Pratyusha Banerjee

साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
आपको बता दें कि न्यायाधीश समीर अंसारी ने गत 14 अगस्त 2023 को राहुल राज सिंह की आरोपमुक्ति अर्जी को खारिज करते हुए ये बातें कही थीं। अदालत में हुई सुनवाई का विस्तृत आदेश आज यानी 31 अगस्त 2023 को उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में ये साफ है कि प्रत्युषा बनर्जी के कथित बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को कोर्ट ने इस मामले से क्लीन चिट देने से साफ इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2016 को 24 वर्षीय एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने कथित तौर पर मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

राहुल ने किया केस में झूठा फंसाए जाने का दावा
प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद उनकी मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एक्टर और इवेंट ऑर्गेनाइजर राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं आरोपी ने दावा किया था कि उसकी छवि खराब करने के लिए उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। आरोपी का कहना है कि वह और प्रत्युषा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और दिसंबर 2016 में शादी भी करने वाले थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+