आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी में नहीं लिए साथ फेरे, भाई राहुल ने किया खुलासा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी में नहीं लिए साथ फेरे, भाई राहुल ने किया खुलासा
मुंबई, 15 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने गुरुवार 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी कर ली। शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक इंटरव्यू में दुल्हन आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी के बारे में कुछ खास जानकारी दी है। राहुल भट्ट ने बताया कि शादी में आलिया और रणबीर कपूर ने सात फेरे नहीं लिए थे। उन्होंने शादी के फंक्शन से लेकर खाने तक की सारी जानकारी दी।

आलिया-रणबीर की शादी में सबकुछ बेस्ट था
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में राहुल भट्ट ने बताया की शादी की तैयारी एकदम बेस्ट थी। शादी का खान भी मजेदार था। राहुल भट्ट ने कहा, "कुल मिलाकर, यह एक प्यारी शादी थी।" राहुल ने कहा, ''दूल्हा रणबीर और दुल्हन आलिया दोनों एक राजकुमार और राजकुमारी की तरह लग रहे थे। वे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। मुझे नहीं लगता कि यह इससे बेहतर कुछ और होता।''

'आलिया ने रणबीर को चुन, अच्छी पसंद की है...'
आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बताया, "आलिया ने रणबीर में बहुत अच्छी पसंद की है। वह एक अच्छा लड़का है। वह उसकी देखभाल करेगा। वह उससे प्यार करेगा और उसका अच्छी तरह से सम्मान करेगा। वह एक संस्कारी आदमी है। मैंने दोनों को आने वाली जिंदगी के लिए आर्शीवाद दिया है। आलिया की फिल्मों की पसंद अच्छी है और उन्होंने अपने जीवन साथी में भी सही चुनाव किया है।''

आलिया और रणबीर ने नहीं लिए सात फेरे
राहुल भट्ट ने ये भी खुलासा किया कि शादी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सात फेरे नहीं लिए थे। दूल्हा और दुल्हन ने सिर्फ चार फेरे ही लिए थे। हर फेरे का महत्व पंडित ने प्रत्येक फेरे के बाद समझाया था। ये देखना बहुत ही दिलचस्प बात थी कि शादी में सात नहीं बल्कि चार फेरे थे।'

'मैंने भाई के सारे रस्म निभाए...'
राहुल भट्ट ने यह भी बताया कि शादी में जितने भी भाई वाले रस्म थे, मैंने वो सभी निभाए। उन्होंने कहा कि वह उस समारोह का भी हिस्सा थे जहां भाइयों की जरूरत थी। राहुल के साथ, आलिया के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, सौतेली बहन पूजा भट्ट और बहन शाहीन भट्ट शादी समारोह का हिस्सा बने। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पांच साल तक डेटिंग करने के बाद शादी कर ली।

आलिया की मां ने कही दिल की बात
सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट और दामाद रणबीर कपूर के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा। सोनी ने नवविवाहितों की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, "और वे हमेशा के लिए खुशी से रहते थे।" सोनी ने यह भी लिखा कि उसने अपनी बेटी को शादी के बाद नहीं खोया है क्योंकि वह उनके साथ ही है।

'मुझे एक प्यारा बेटा और परिवार मिले हैं...'
शादी से आलिया और रणबीर की एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए सोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "वे कहते हैं कि जब आप एक बेटा हासिल करते हैं तो आप एक बेटी खो देते हैं। मैं कहती हूं कि हमें एक अद्भुत बेटा, एक प्यार परिवार मिला है और मेरी प्यारी सुंदर बच्ची हमेशा हमारे साथ यहीं है। रणबीर और आलिया यहां एक साथ आपकी यात्रा में आपको इतना प्यार, प्रकाश और खुशी की कामना कर रही हूं। आपकी प्यारी मां।"












Click it and Unblock the Notifications