Rahu Ketu BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'राहु केतु' का मैजिक, ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई?

Rahu Ketu Box Office Collection Day 1: कॉमेडी फिल्मों की हिट जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है लेकिन इस बार बॉक्स ऑफिस पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया है। निर्देशक विपुल गर्ग की नई फिल्म 'राहु केतु' से ट्रेड और दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म पहले ही दिन कोई कमाल नहीं कर पाई है।

फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों ने उम्मीदों पर फेरा पानी
फिल्म 'राहु केतु' गत 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद माना जा रहा था कि ये मूवी अच्छी ओपनिंग दर्ज करेगी लेकिन पहले दिन के आंकड़ों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई है।

Rahu Ketu Box Office

दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई 'राहु केतु'

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म 'राहु केतु' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आई। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी कम दर्ज की गई। हैरानी की बात ये है कि ये नई रिलीज फिल्म 43 दिन पुरानी 'धुरंधर' से भी कम कमाई कर पाई है।

'राहु केतु' ने ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'राहु केतु' पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.90 फीसदी दर्ज की गई। वहीं फिल्म को देखने के लिए सबसे ज्यादा दर्शक, शाम और नाइट शोज में मौजूद थे।

क्या है फिल्म 'राहु केतु' की कहानी?

-सुपरहिट फिल्म 'फुकरे' की हिट जोड़ी, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, इस बार एक मैजिकल कॉमेडी एडवेंचर के साथ लौटी है। फिल्म 'राहु केतु' की कहानी लेखक चूरू लाल की एक रहस्यमयी और जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है।

-ये नोटबुक दो बदनसीब किरदारों की जिंदगी को कंट्रोल करने लगती है, जिससे उनकी असल दुनिया में भारी उथल-पुथल मच जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब 'मीनु टैक्सी' नाम की एक रहस्यमयी लड़की नोटबुक चुरा लेती है।

-दोनों किरदार अपनी बदली किस्मत को वापस पाने के मिशन पर निकलते हैं। इस सफर में वह ड्रग माफिया नेटवर्क और कई खतरनाक हालातों में फंस जाते हैं। क्या वह अपनी किस्मत दोबारा बदल पाएंगे या हालात और बिगड़ेंगे, यही फिल्म का सस्पेंस है।

क्या वीकेंड पर संभल पाएगी फिल्म?

अब सबकी नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। कॉमेडी और फैंटेसी के मिश्रण वाली फिल्म 'राहु केतु' वर्ड ऑफ माउथ के दम पर रफ्तार पकड़ती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+