'सब झूठ है, अफवाह है', राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबर को किया खारिज, वीडियो में कही ऐसी बात
Rahat Fateh Ali Khan: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहले खबर थी कि सिंगर को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब राहत फतेह अली खान ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए इन खबरों को नकार दिया है।
राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि राहत फतेह अली खान ने दुबई से एक वीडियो जारी करते हुए कहा है- मैं यहां दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और यहां बहुत अच्छे से मेरे गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं। यहां सब कुछ ठीक है और मैं आप सभी से गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।

सिंगर ने कहा- अफवाह पर कान न दें
पाकिस्तानी सिंग ने वीडियो में आगे कहा है- मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। इंशाल्लाह मैं बहुत जल्द अपने देश वापस आऊंगा। मैं सुपरहिट गानों से एंटरटेन करूंगा। दुनिया भर में मेरे जितने फैन हैं, घटिया खबरों पर कान न धरें और अपना वक्त बर्बाद न करें। आप लोग मेरी पावर हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं।
मैनेजर सलमान अहमद ने की है शिकायत
आपको बता दें कि खबर आई थी कि राहत फतेह अली खान को उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। सिंगर अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई में मौजूद थे। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
सिंगर की गिरफ्तारी की फैली थी खबर
मैनेजर की इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था। कहा ये भी जा रहा था कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था।
लंबे समय से चल रहा है विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहत फतेह अली खान और उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं।
राहत फतेह अली खान पर लगा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
खबर है कि इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था। सिंगर पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं। ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications