'बोतल कहां है', Rahat Fateh Ali Khan ने नौकर की जूतों से की पिटाई, फिर सिंगर ने मांगी माफी
Rahat Fateh Ali Khan Video: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। वीडियो में सिंगर अपने ही नौकर की जूतों और चप्पलों से पिटाई करते हुए नजर आए।
सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत फतेह अली खान अपने नौकरी की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। उस पर सिंगर यह कहकर चिल्ला रहे हैं कि मेरी बोलत कहां है। सिंगर ने बिना लोगों की परवाह किए सबके सामने सिर्फ इसी बात पर उसकी जमकर धुलाई कर दी। वीडियो में सिंगर का नौकर चुप रहता है बावजूद इसके राहत फतेह अली खान उसे मारे जा रहे हैं।

राहत फतेह अली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बार बार शेयर किया जा रहा है। लोग उनको नौकर संग बेरहमी से पेश आने के लिए बार-बार ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि जब सिंगर की इस वीडियो पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए और उन्हें मजबूर इस पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते ही माफी भी मांगी।
राहत फतेह अली खान इस वीडियो में दो लोगों के साथ खड़े हैं। जिसमें वह यह कहते हैं कि, वीडियो में वो जिसे पीटते दिख रहे हैं, वो उनका शागिर्द है। ये एक उस्ताद और शागिर्द का आपसी मामला है। जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उसको प्यार भी देते हैं लोकिन जब वह गलती करता है तो उसे सजा भी मिलती है।
Trigger warning ⚠️
— Dia AZ (@drdia_a) January 27, 2024
Video of Rahat fateh ali khan comes out where he is beating his househelp for a mere bottle while they are seen begging for help!
Clearly, he is drunk! He has completely lost it. 🤬🤬 pic.twitter.com/SIH8nmkakM
वीडियो में आगे राहत फतेह अली खान बताते हैं कि वह शख्स शराब नहीं बल्कि पानी की बोलत रखकर भूल गया था। वो शख्स उसके पिता हैं जो वीडियो में पीट रहे थे। वहीं सिंगर के साथ खड़ा शख्स इस पर उनका बचाव करते हुए कहता है कि, ये जिसने भी वीडियो बनाई है उन्हें बदनाम करने की साजिश है। ये मुझे उतना प्यार भी करते हैं। इसके बाद राहत फतेह अली खान कहते हैं कि, मैंने उसी वक्त अपने शागिर्द से माफी भी मांगी थी। बता दें कि इसके बावजूद भी लोग राहत फतेह अली खान को सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications